मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की के साथ शादी के लिए दिया आवेदन, परिजनों को कुछ नहीं था पता, मामले में मचा बवाल, देखें विडियो।

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती से विवाह को लेकर बवाल मच गया है। यहाँ सोमनी मुढीपार की हिंदू युवती से शादी करने के लिये मुस्लिम युवक ने अपर कलेक्टर न्यायालय में आवेदन दिया था। आवेदन में युवती के हस्ताक्षर भी नहीं है। इसके बावजूद नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीँ इस मामले की भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने जिला कार्यालय का घेराव कर दिया। हिंदू संगठनों ने इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर जमकर बवाल मचाया है। युवक अंजोरा का रहने वाला है। इधर युवक-युवती दोनों गायब हो गए हैं। विवाह के विरोध को लेकर संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवती के परिजन और हिंदू संगठन के पदाधिकारी युवक- युवती को सामने लाने की मांग को लेकर डटे रहे।

मामले में सामने आया है कि अलग-अलग संप्रदायों से सम्बंधित प्रेमी जोड़े की शादी को लेकर यहाँ काफी हंगामा हुआ। यह मामला सोमनी थाना क्षेत्र का बताया गया है, यहां रियाज अंसारी नाम का युवक एक हिन्दू युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि फर्जी एफिडेविट के आधार पर कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया गया है और युवती को बरगलाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया।

जानकारी के मुताबिक मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है, जहां रियाज अंसारी नाम का युवक यादव समाज से सम्बंधित युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती से कानूनी रूप से विवाह करने के लिए जिला विवाह अधिकारी के न्यायालय में आवेदन दिया गया था। आज प्रेमी जोड़े को विवाह के प्रकरण पर सुनवाई के लिए उपस्थित होना था। इसे लेकर कोर्ट ने परिजनों को नोटिस दिया तब परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई। युवती के परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। वहीँ इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक मौके पर पहुंच गए।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

राजधानी रायपुर में बीते दिनों ऐसा ही मामला आया था सामने :

ऐसे ही बीते दिनों राजधानी में एक सिन्धी युवती का विडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी युवक के साथ जाने की बात कही थी, उक्त मामले में युवती डरी हुई थी, जिसके बाद स्थानीय हिंदूवादी युवकों ने उसे वापस लाया और युवती का एक और विडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उसने कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर अपरहरण करके ले जाने की बात कही थी, बाद में उस मामले में जानकारी सामने आई थी कि उक्त युवती और युवक ने वैधानिक तौर पर विवाह कर लिया था, इस मामले में भी बड़ा बवाल मचा था।