जांजगीर–चाम्पा : महिला मरीज के लिये महिला डॉक्टर की आवश्यकता महसूस की जाती है, तो वहीँ महिला डॉक्टर की कमी के कारण महिला मरीजों को डॉक्टरों की बदनीयति का भी शिकार होना पड़ जाता है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की है, यह मामला सामने आने के बाद बड़ा बवाल मच गया है। मामले में सामने आया है कि महिला एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़कानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। घटना में मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले में एक डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर वहां से हटाया। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/