सीडी काण्ड मामले में NSUI के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा एवं यूथ कांग्रेस के महासचिव भावेश शुक्ला को भेजा गया जेल।

रायपुर : एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला को आज कोर्ट ने ट्रेन रोकने के मामले में जेल भेजा दिया गया है। पूर्व कद्दावर मंत्री की अश्लील सीडी वायरल हुई थी, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियाँ बटोरी थी, वहीँ इस मामले में अब जानकारी आई है कि साल 2018 में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में उक्त दोनों नेताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान, उन पर ट्रेन में आगजनी और आवागमन बाधित करने के आरोप लगे थे, जिसके तहत रेलवे अधिनियम की धारा 174-A और 147 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था, जिसके मामले में अब उन्हें जेल भेज दिया गया। 

हालांकि उन्हें इस मामले में 2 घंटे बाद ही जमानत मिल गई। शाम 7 बजे दोनों की रिहाई कर दी गई। 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीडी कांड में जेल भेजा गया था। जेल भेजे जाने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा सरोना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई थी। वहीँ इस रिहाई के बाद देर शाम कार्यकर्ताओं द्वारा सेंट्रल जेल के बाहर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने कहा, तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को जब झूठे प्रकरण पर जेल भेजा गया था।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इसके विरोध में हमने रेल रोकी थी। आने वाले समय में भी हम कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र की सरकार एवं राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। दोनों ही कार्यकर्ताओं पर रेल अधिनियम के अंतर्गत धारा 174 ए और 147 लगाई गई थी। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले सीडी कांड में पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के बाद प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन हुए थे। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई भी इस विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा थी। 2018 अश्लील सीडी सामने आई थी, उसने तब राजनीतिक भूचाल का रूप ले लिया था। वहीँ तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद पूरे छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था।