राजधानी के दो सेल्समैन 3 करोड़ के सोने और लाखों रूपये के साथ पकड़ाये, सामने आया ये मामला….।

कवर्धा : राजधानी के 2 सैल्समैन को पुलिस ने कवर्धा में गिरफ्तार किया है, इनके पास से करोड़ों का सोना और लाखों रूपये की रकम बरामद हुई है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए कवर्धा पुलिस ने नाकेबंदी कर एक कार को रोका। कार में रायपुर के टिकरापारा भगत चौक निवासी उमाशंकर साहू और बैरन बाजार, फव्वारा चौक निवासी जावेद जिवानी सवार थे। पुलिस को उनके पास से 4 किलो सोना जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रूपये आंकी गई है बरामद किया है। उनके पास से 8 लाख रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। मामले में आरोपियों को कवर्धा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जब पुलिस ने इनसे इस सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह संदेह उत्पन्न हुआ कि यह अवैध रूप से ले जाया जा रहा सोना हो सकता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वाहन और माल सहित थाना लाकर थाना सीसीटीवी और वीडियो कैमरा के समक्ष उनकी तलाशी ली, तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के अलग-अलग आभूषण मिले। जिसका कुल वजन 4.7 किलोग्राम था। इन सभी गहनों को जब्त किया गया। साथ ही, 8.40 लाख रुपये नगद एवं एक कार भी जप्त की गयी है।

आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को दी सूचना :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस मामले में मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने  इस मामले की सूचना आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग को भी दे दी है। अब आगे की कार्यवाही आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग करेंगे। जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है। इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में संपन्न की जा रही है। वहीँ मामले को लेकर अब आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग कार्यवाही करेंगे करेंगे।