जांजगीर-चाम्पा : क्या कलयुग में सब संभव है, क्या माता भी अपनी संतान की मौत की जिम्मेदार हो सकती है? तो इसका जवाब है हां। ऐसे क्या मजबूरी होगी जहाँ एक माँ को अपनी सगी संतान को मौत के घाट उतरना पड़ा हो गा? मामला है सक्ती जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे की हत्या कर दी है, जिसके बाद उसे घर में ही गाड़ दिया। इस मामले में गांव के एक युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्रवासियों में सनसनी फैला दी है। इस मामले की सूचना पर सक्ती एसडीओपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चारपारा निवासी अरविंद भारती ने शुक्रवार को थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे एक युवक ने शिकायत में बताया है कि गांव की ही महिला सरिता भारती ने अपने बड़े बेटे संदीप भारती को अपने मंझले बेटे कारण रंजीत भारती (वर्तमान पति) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। उसके बाद रंजीत भारती (वर्तमान पति) के साथ मिलकर बेटे को घर में गाड़ दिया।
इस मामले की जानकारी मिलते ही सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीएम की अनुमति के बाद शव को निकालने की बात कही जा रही है। मालखरौदा थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने बताया कि शिकायत मिली है। इस घटना में उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। घर के अंदर से जमीन में दफन युवक के शव को खोद कर बाहर निकाला गया है। मृतक को कपड़े में लपेट कर दफन किया गया था। मौके पर पुलिस टीम और राजस्व की टीम फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही। मौके पर ही शव को पोस्टमार्टम किया गया है।
मालखरौदा पुलिस ने परिवार के चार लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार की शराब पीने के बाद अक्सर लड़ाई झगड़ा आपस में होते रहते थे। आठ माह पहले लड़ाई हुई होगी जिसके बाद हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले की जानकारी मिलते ही सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एसडीएम की अनुमति के बाद शव को निकालने की बात कही जा रही है। मालखरौदा थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने बताया कि घटना के मामले में शिकायत मिली है।



