नाबालिगों के साथ ठेकेदार ने की दरिंदगी, करंट और बेदम पिटाई के बाद दी थर्ड डिग्री, देखें विडियो।

कोरबा : कल ही राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित व्यावसायिक काम्पलेक्स रवि भवन में गुरुवार को जिला पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की है, इस दौरान 5 दुकानों में आधा दर्जन नाबालिग काम करते हुये मिले है। इन बच्चों को दुकान संचालकों द्वारा नौकरी पर रखकर काम कराया जा रहा था, जिसको लेकर दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है। वहीँ अब नाबालिगों के साथ दरिंदगी माँ मामला भी सामने आया है। जो छत्तीसगढ़ के कोरबा का है, यहाँ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां पर ठेकेदारों ने दो नाबालिग युवकों को करंट लगाकर बेरहमी से पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं दोनों युवकों को नग्न कर लाठी-डंडों से वार किया हिया और उसका विडियो भी बनाया है। यह विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, दोनों युवक राजस्थान के भीलवाड़ा के बताए जा रहे हैं, जो कोरबा में एक आइसक्रीम शॉप में काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदारों ने उन पर 30 हजार रुपयों को चोरी का आरोप लगाया है। जिसके बाद आक्रोश में आकर ठेकेदारों ने उन्हें नग्न किया, फिर करंट लगाकर और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने हैवानियत की हदे पार करते हुए एक युवक के पैर का नाखून तक उखाड़ दिया गया। 

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों युवक  :

पीड़ितों की पहचान अभिषेक भाँबी और विनोद भाँबी के रूप में हुई है, जो गुलाबपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। वे दोनों कोरबा छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने आए थे। इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले ठेकेदारों के नाम छोटू गुर्जर और मुकेश शर्मा बताए जा रहे हैं। भीलवाड़ा पुलिस के मेमो के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।