भोपाल लव जिहाद केस में हुआ बड़ा खुलासा, साहिल पैसों के लिये करता था लड़कियों की तस्करी, सामने आया ये मामला….।

भोपाल (म.प्र.) : अजमेर के श्रृंखलाबद्ध बलात्कार काण्ड जैसा मामला भोपाल से सामने आया है, जहाँ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़े नित नए हैरानजनक खुलासे लगातार हो रहे हैं। पुलिस ने इस काण्ड में फरहान और साहिल सहित कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जो हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर न सिर्फ उनके साथ बलात्कार कर आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे। बल्कि इन वीडियो की सौदेबाजी भी करते थे। आरोपियों के पास से लड़कियों की तस्करी से जुड़े हुये सबूत भी मिले हैं, जो कि चौंकाने वाले है। 

पुलिस को फरहान के मोबाईल-लैपटॉप में पोर्न साइट के लिंक भी मिले हैं। जिनसे आपत्तिजनक वीडियो की सौदेबाजी की पुष्टि होती है। इस मामले में उसके 2 साथी अबरार और नबील का नाम भी सामने आया है। वहीं, साहिल के पास लड़कियों की तस्करी से जुड़े सबूत मिले हैं। ये लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनका बलात्कार करते थे और उनकी विडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करते थे, इतना सब करने के बावजूद उक्त अश्लील विडियो को बेच भी दिया करते थे। 

मोबाइल में मिले कई लड़कियों के वीडियो :

इस मामले में पुलिस ने साहिल को पन्ना से गिरफ्तार किया है। उसके मोबाईल से कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गये हैं, जो कि हैरानजनक हैं। वह डांस क्लास की लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाता था। बाद में बदनाम करने का डर दिखाकर उन्हें अन्य लोगों के हवाले भी कर देता था, जिससे अन्य लोग भी उक्त युवतियों के साथ घिनौना काण्ड करते थे। इसमें उसे फरहान का भी सहयोग मिलता था। 

भोपाल में 5वीं FIR :

साहिल ने इस काण्ड में अपने संप्रदाय को छोड़कर दूसरे धर्मों की लड़कियों को फंसाने के लिए फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाईल बना रखी थी, खासकर वो हिन्दू लड़कियों के साथ ही ऐसा घिनौना काण्ड करता था। इस घिनौने लव जिहाद से जुड़े मामले में अब तक भोपाल में ही 5 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। अशोका गार्डन पुलिस जांच कर रही है। एक पीड़िता ने बताया है कि फरहान और अली ने उसके साथ बलात्कार करने बाद जमकर मारपीट भी की है और घिनौने और खौफनाक तरीके से ।