रायपुर : पुराने वाहन खरीदी बिक्री के नाम पर एक बड़े स्तर की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है, जो कि हैरान करने वाला है, मामला है राजेंद्र नगर क्षेत्र में नीरज मोटर्स के संचालक का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राहकों को अच्छी गाडी बताकर खराब कार को एक व्यक्ति को बेचा गया बेच दिया गया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जिसके बाद आरोपी सागर फरार हो गया है। लगभग दो साल पहले भी इसने एक आशा नाम कि महिला से धोखे से हस्ताक्षर करवाके उसकी गाड़ी बेच दी थी, जिसके एवज में वह उसे पैसे नहीं दिया था, बार बार महिला द्वारा पैसे के लिये कहने के बाद ही उसने कुछ पैसे दिये थे, महिला ने अपने ईलाज करवाने के लिये वह कार बेचीं थी, जहाँ महिला पहले ही परेशान थी, वहीँ सागर के इस कृत्य ने महिला को और भी भावनात्मक तौर पर रोड दिया था, वहीँ फिर माचिस मीडिया के हस्तक्षेप के बाद उसने सालभर बाद महिला को कुछ और पैसे दिये, लेकिन बाद में बाकी के पैसे उसने दबा लिये, आज भी आशा नाम की उक्त महिला से इसका लेनदेन पूरा नहीं हो पाया है, महिला सेजबहार रायपुर निवासी है।
कार खरीदी-बिक्री की धोखाधड़ी :
पुलिस के मुताबिक लालपुर में नीरज मोटर्स के नाम से सागर वाधवानी की सेकंडहैंड कार खरीदी-बिक्री की दुकान है। उरला निवासी पार्षद शकुंतला धन्नू बंदे के पति ने सागर से वर्ष 2023 में इनोवा सीजी 04 एचबी 1197 खरीदी। इसके एवज में 3 लाख 31 हजार रुपए का भुगतान उन्होंने सागर को किया था। कार बेचते समय सागर ने दावा किया था कि कार में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं है और कार पूरी तरह से ठीक है, इसी तरह उसने कई अन्य लोगों से भी ठगबाजी की है।
वहीँ कहा गया था कि कार उनके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जायेगा। इसके बाद शकुंतला के पति कार लेकर घर आ गए। एक-दो दिन बाद ही कार में कई तरह की खामियां निकलनी शुरू हो गई। कार बार-बार खराब होने लगी। इसकी शिकायत सागर से की गई, तो उसने ठीक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी कार में सुधार नहीं हुआ और नाम भी ट्रांसफर नहीं किया गया, लगातार परेशान होने के बाद उन्होंने कार लौटा दी।
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज :
वहीँ कार लौटाने के एवज में दी गई रकम को वापस मांगा गया तो रकम वापस मांगने पर सागर ने 1 लाख 65 हजार का चेक दिया, लेकिन ये चेक भी बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित अपने पैसों की मांग करने सागर के पास फिर गए, तो उन्हें धमकियां देने लगा। गाली-गलौज करने लगा। पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस ने आरोपी सागर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़ित के मुताबिक सागर ने कार को किसी दूसरे को बेच दिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने कई लोगों से इसी तरह ठगी की है। इससे पहले भी एक और मामला सामने आ चुका है। कई लोगों को कार बेचने के नाम पर झांसा दिया है। इसी तरह आरोपी ने पचास से ज्यादा लोगों के साथ ठगबाजी की है।



