चार्जिंग पर लगे मोबाईल पर बात कर रही थी युवती, मोबाईल फटने से हुई मौत।

इंदौर (म.प्र.) : आजकल हर कोई मोबाईल के लत का शिकार है। बच्चे हो या बड़े बिना मोबाईल किसी का दिन नहीं कटता है। ऐसे में ये ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है कि मोबाईल जितना हमारे लिए जरूरी है उतना ही उसके दुष्प्रभाव का हम शिकार बनते हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात करने से एक नाबालिग बच्ची की जान चली गई है। धमाका इतना जोरदार था कि उसे कई जगहों पर गंभीर चोटें भी आई थी। मामला है एक 14 साल की लड़की की मोबाईल फोन में विस्फोट होने से जान चली गई है।

वह फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात कर रही थी, तभी बैटरी में विस्फोट हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि उसे कई जगहों पर गंभीर चोटें भी आईं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया था। यह घटना इंदौर के सांवेर तहसील के चंद्रावती थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की शाम को एक 14 साल की बच्ची उर्वशी मोबाईल फोन को चार्जिंग में लगाकर बात कर रही थी। इसी दौरान फोन गर्म होने से बैटरी में विस्फोट हो गया। कुछ ही सेकंड में एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई।

इस मामले में बच्ची के परिवार ने बताया कि उर्वशी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह छुट्टियां बिताने चंद्रावतीगंज में मामा के घर आई हुई थी। शाम को वह कमरे में अकेली थी और फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात कर रही थी। तभी अचानक फोन फट गया। उर्वशी के चीखने की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य कमरे में पहुंचे। उन्होंने उर्वशी को गंभीर हालत में पाया, जिसके बाद परिवार सकते में आ गया। उर्वशी के कान, चेहरे और जबड़े में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद घरवालों ने उर्वशी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच कर उर्वशी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।