रायपुर : राजधानी में आये दिन हादसे लगातार हो रहे है, ऐसे ही राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने स्कूटी सवार 27 साल की युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद नेशनल हाइवे काफी देर तक जाम रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी अब सामने आ चुका है। यह मामला तेलीबांधा रिंग रोड पर आज शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई है। वहीँ इस मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान 27 वर्षीय तान्या रेड्डी के रूप में हुई है। स्कूटी से तेलीबांधा की ओर जा रही थी, इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है। वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। इस घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया था, जिसे हटाकर पुलिस रास्ता बहाल करने में जुटी गई।



