भरे सब्जी बाजार में करेला खरीदने के दौरान बीच से निकलकर एक युवक को कोबरा ने काटा, मची अफरातफरी, देखें विडियो।

बिलासपुर : बारिश के मौसम में शहर में भी सांप और बिच्छू निकलना शुरू कर देते है, ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरुरी है, वहीं खेतों से सब्जी भाजी बाज़ारों में आती है, जहाँ कीड़े, सांप और बिच्छू भी हो सकते है, जो सब्जियों के साथ बाज़ार में पहुंच सकते है, एक ऐसा ही नजारा सब्जी बाज़ार में देखने को मिला है, यहाँ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सब्जियों के बीच छुपे हुये सांप ने एक युवक को काट लिया। दरअसल, साप्ताहिक सब्जी बाजार में एक सब्जी खरीद रहा था, जहाँ करेला छांटने के दौरान करेलों के बीच छिपे कोबरा सांप ने उसे डस लिया। इस घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

कोबरा निकलते ही बाजार में मची अफरा-तफरी :

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेहरू नगर के गणेश चौक स्थित साप्ताहिक बाजार की है। युवक सब्जी खरीदने के दौरान करेला उठा रहा था, तभी करेलों के बीच छिपे बैठे कोबरा ने उसे अचानक डस लिया। सांप के काटते ही युवक दर्द से चीख पड़ा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, और तुरंत ही वहां खड़े लोग सावधान हो गये और युवक की मदद करने लगे और तुरंत ही 112 को सूचित किया गया।

घायल युवक का इलाज जारी :

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी रहने की जानकारी मिली है। वहीँ चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बाजार में सांप निकलने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया था और लोग सब्जियां खरीदते समय डरे हुये थे।