मुस्लिम बाहुल्य इलाके बजरडीहा में 5 युवकों ने तोड़े 80 CCTV कैमरे, क्षेत्र में दहशत का माहौल, स्थानीय वासियों ने जताई अनहोनी की आशंका।

वाराणसी (उ.प्र.) : कई बार कुछ घटनायें ऐसी होती है, जो समझ के परे होती है, ऐसे ही एक मामला है वाराणसी का जहाँ के भेलूपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बजरडीहा में शनिवार रात एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसने क्षेत्रवासियों को दहशत में डाल दिया है। मामला है बजरडीहा के जीवधीपुर मोहल्ले में करीब 80 सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया है’, जिससे क्षेत्र में अशांति और भय का माहौल बन गया है. आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त 5 युवकों ने लाठी-डंडों से मोहल्ले में लगे कैमरों को तोड़ दिया और कुछ कैमरे उखाड़ कर भी ले गए। उन्होंने ऐसा क्यूँ किया, यह अब भी रहस्य है, यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है।

घटना के वक्त मोहल्ले में पसरा रहा सन्नाटा :

यह घटना 18 मई की देर रात करीब 3 बजे की है, जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिना कमीज पहने युवकों का एक समूह मोहल्ले में घुसा और लगातार कई गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाते रहे। जिस कैमरे तक उनकी पहुंच हो सकी, उसे तोड़ा या उखाड़ कर ले गए। इससे रहवासियों में डर पैदा हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पनप गई है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र पटेल ने आशंका जताई कि ‘किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना हो सकती है। तभी कैमरे हटाए जा रहे हैं। क्षेत्र में पहले भी घटनाएं होती रही हैं।’ एक अन्य निवासी ने बताया कि ‘कैमरे तोड़ने वाले युवकों के बदन पर कपड़े नहीं थे और वे 5-6 की संख्या में थे। यह पूरी घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है।’

40 से अधिक कैमरों को बनाया निशाना :

कुछ खबरों में कैमरों की संख्या 80 बताई जा रही है, लेकिन शिकायतकर्ता की ओर से अब तक 40 से अधिक कैमरों के नुकसान की पुष्टि हुई है। वहीँ पुलिस इस संख्या की जांच कर रही है। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी घटना किआ आशंका जताई है, जिसके बात सावधानी बरती जा रही है।

वहीँ इस घटना के सामने आने के बाद भेलूपुर सर्कल के एसीपी डॉक्टर ईशान सोनी ने बताया है कि ‘शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह प्रतीत होता है कि कुछ अवांछनीय तत्व शराब के नशे में कैमरे तोड़ रहे थे. उन्होंने बताया कि तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो कमांड सेंटर से फुटेज खंगाल रही हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।’ आरोपियों के पकड़ में आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।