पूर्व प्रेमी ने युवती के साथ किया घिनौना काम, करता था हैवानियत, रोंगटे खड़े कर देगा ये मामला।

बिलासपुर : आजकल की युवा पीढ़ी पर प्यार का बुखार चढ़ा हुआ है, जिसके कारण कच्ची उम्र में उन्हें सही और गलत की समझ नहीं होती, ऐसे में वो बड़ी मुसीबत में पड़ जाते है, ऐसे मामलों में युवतियों के लिये ही जीना मुश्किल हो जाता है, ऐसे ही एक युवक से प्रेम सम्बन्ध रखना एक युवती को भारी पड़ गया। मामला है न्यायधानी में युवती को अगवा कर बेल्ट से जमकर मारपीट और अनाचार करने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इस वारदात को उसके पूर्व प्रेमी ने अंजाम दिया है, जो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसका जांजगीर जिले के बिर्रा निवासी ओमप्रकाश कश्यप से प्रेम संबंध था। उसने युवती से शादी करने की बात कहकर 6 अक्टूबर 2023 को बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित राजा होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया था और फिर कई बार अलग-अलग जगहों पर संबंध बनाया। वहीँ जब शारीरिक संबंध बनाने से युवती ने मना किया तो आरोपी ओमप्रकाश कश्यप युवती से मारपीट करता था। उसकी आदतों से परेशान होकर युवती ने आरोपी से बात करना छोड़ दिया था। इसके बाद भी युवक लगातार उसे परेशान करता रहा।

इसी बीच बीते 19 मई की रात आरोपी ने युवती को हॉस्टल जाने के दौरान बीच से अगवा किया और उसे अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर उससे बेल्ट से जमकर पीटा, लात घूंसों से पिटाई की और जबरदस्ती घिनौने तरीके से उससे संबंध बनाया। अगली सुबह युवती के गिड़गिड़ाने पर उसे हॉस्टल के सामने छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद युवती सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की। इस मामले में सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया है कि, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।