दो दोस्तों ने नाबालिग छात्रा के साथ किया घिनौना काण्ड।

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : कम उम्र कि युवतियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, खासकर छात्राओं पर मनचलों कि बुरी नजर लगी रहती है। ऐसे ही गौरेला थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में गौरेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दरअसल, पढ़ाई के सिलसिले में गौरेला आई छात्रा को स्थानीय युवक अंशुल सोनी ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी अंशुल के दोस्त अभिषेक को हुई तो उसने भी छात्रा के साथ बलात्कर किया। इन सब से परेशान होकर छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद परिजन गौरेला थाना पहुंचे, जहां शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6 और बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 3(5), 351(3), 64 के तहत मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। दुष्कर्म में शामिल आरोपी अंशुल सोनी और अभिषेक चक्रधारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीँ इस घटना से छात्रा के परिजन मानसिक रूप से परेशान है। साथ ही छात्रा के भविष्य को लेकर भी चिंता है।