कारोबारी के घर नकाबपोश लोगों ने कि लूटपाट, लाखों रूपये नगद और 400 ग्राम जेवर ले भागे, सामने आया ये मामला….।

गरियाबंद : जिले के छुरा थाना के चरौदा गांव में 7 नकाबपोशों ने व्यापारी के घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट कि वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे घर में रखे तीन से चार लाख रुपये नगद के साथ लगभग 400 ग्राम सोने के जेवर लूटकर ले भागे है। इस परिजन भयग्रस्त है। इस घटना के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है। लुटेरों ने चरौदा गांव में निवासरत सूर्यकांत अग्रवाल के घर लूट को अंजाम दिया। नकाबपोश लुटेरों ने घर के पीछे से अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के सदस्यों से मोबाइल लूटकर एक कमरे में बंद कर लूट को अंजाम दिया। जाते-जाते लुटेरों ने पुलिस को खबर नहीं करने की हिदायत तक दे डाली। वहीँ व्यापारी ने लुटेरों के जाने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सुबह होते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच टीम वारदात को अंजाम देने के तरीकों के साथ लुटरों के बारे में पूछताछ में जुट गई। पुलिस के आला अफसरों ने जल्द की अपराधियों तक पहुंचने की बात कही है। इस घटना ने क्षेत्रवासियों में दहशत पैदा कर दी है।