दुर्ग : लव जिहाद कई हिन्दू युवतियों कि जिन्दगी ख़राब हो रही है, लेकिन ऐसे मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन गौमांस खिलाया, धर्म परिवर्तन नहीं किया तो मारपीट की गई। युवती की शिकायत पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बादशाह खान बताया गया है।
पीड़िता के मुताबिक, भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर सड़क 9 निवासी बादशाह खान ने पहले नाम बदलकर युवती से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर 17 साल की उम्र से युवती का दैहिक शोषण करता रहा। बिना शादी के मां बनने के बाद युवक ने युवती से शादी की। आरोपी के घर वालों ने बच्चे के स्कूल एडमिशन के समय नाम बदलवाया। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
युवती ने आरोपी बादशाह खान को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो 10 साल बाद उससे संबंध तोड़ा। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती का फोटो और नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।



