पत्नी का आरोप- ‘पति ने दिया ट्रिपल तलाक, मामले में हुआ ये खुलासा….।

नई दिल्ली : दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है, जो कि चौंकाने वाला मामला है। एक महिला ने अपने पति पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर उसे तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और जब उसने अपने पति को पकड़ा तो उसके पति ने ट्रिपल तलाक के जरिए उसे तलाक दे दिया। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीँ आपको बता दें कि त्वरित तीन तलाक वर्तमान में नहीं दिया जा सकता।

पीड़ित पत्नी ने अपनी शिकायत में क्या कहा?

पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत में कहा, ‘मेरी शादी 12 अक्टूबर 2014 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ अतहर अंजुम के साथ हुई थी। शादी के बाद मेरे पति ने मेरे साथ कई बार मारपीट की। 26 मई 2025 को अतहर, घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और 2 अनजान औरतों को अपने साथ लाया। अतहर के कहने पर इनमें से एक अज्ञात औरत ने भी मुझे बहुत मारा। अतहर ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और मेरे बच्चे छीनने की धमकी देता है।’

पीड़ित पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा, ’18 मई 2025 को मुझे पता लगा कि मेरे पति अतहर का अंजली दुबे नाम की लड़की से अफेयर है। जब मैं अंजली दुबे के पते पर पहुंची तो अतहर वहां मौजूद था और उसने कहा कि उसका अंजली से अफेयर चल रहा है। इस दौरान अतहर ने मुझे ट्रिपल तलाक दे दिया।’ वहीँ इस घटना के बाद पीड़ित पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा, ‘अतहर ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और अंजली से कहा कि चाकू लेकर आओ, आज इसकी (पत्नी) गर्दन काट दूंगा। इसके बाद मैं घर वापस आ गई और मैंने वूमेन सेल को फोन लगाया।’ पीड़ित पत्नी ने इस मामले में पुलिस से एक्शन लेने की अपील की है और न्याय मांगा है।