बुलंदशहर : क्या चीज सही है और क्या गलत? इसे कौन तय करेगा? फिर भी अगर कोई महिला अकेली है, अथवा उसका पति नहीं है तो थोड़ा बहुत उसकी भावनायें समझ में आ जाती है, लेकिन पति होने बाद भी दूसरे व्यक्ति से सम्बन्ध सामाजिक माहौल ख़राब करते है, रिश्तों को शर्मसार करते है। अक्सर आपने प्रेम-प्रसंग के कई मामले ऐसे सुने होंग्फे जो बेहद ही अनोखे होते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। जहां, अपने ही भतीजे को चाची दिल दे बैठी। इस मामले जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार जब उक्त महिला घर में अकेली थी तभी उसका भतीजा आया। भतीजे का गठीला बदन देख वह उसे कमरे में ले गई, लेकिन तभी उसका पति आ गया और उसने अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह मामला बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ का है।
अक्सर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर बड़ा विवाद और हंगामा होता है। इस तरह की कई खबरें भी सामने आती रहती हैं। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी कुछ ऐसा मामला सामने आया है, जो एक तरह से अलग है। यहां भी एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। दरअसल प्रेमी भी महिला के रिश्ते में भतीजा लगता था। भतीजे और चाची में ही संबंध बन गए थे। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि पति ने हंगामा किया होगा या यहां भारी विवाद हुआ होगा। मगर जरा ठहरिए, ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
यहां पति ने जो कदम उठाया, उसे देख आप भी चौंक जाएंगे और कुछ लोग पति को महान भी कह रहे हैं। दरअसल पति थाने गया और वहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी को भी बुला लिया। फिर उसने ऐसा कदम उठाया, जिसे जान पुलिसकर्मी भी एक पल के लिए हैरान रह गए। पति ने अपने तीनों बच्चे और अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया। उसके बाद वह वहां से चला गया उसने कोई भी हंगामा नहीं किया।
5 प्वाइंट्स में समझिए बुलंदशहर से आया ये पूरा मामला :
1 – बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में रहने वाला एक पति जानता था कि उसकी पत्नी का संबंध रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक के साथ है। महिला प्रेमी की रिश्ते में चाची भी लगती है, वहीँ प्रेमी युवक का घर भी पास में ही था। महिला और उसके पति के 3 मासूम बच्चे भी थे। लेकिन महिला ने यह कदम उठा लिया।
2 – एक दिन पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और पकड़ लिया। ये देखकर एक पल के लिए पत्नी और उसका प्रेमी डर गए। मगर पति ने कोई हंगामा खड़ा नहीं किया और ना ही दोनों से कोई विवाद किया। लेकिन दोनों डरे रहे।
3 – वहीँ काफी सोच विचार के बाद पति थाने गया और वहां अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को भी बुलाया। यहां उसने हैरान कर देने वाला फैसला लिया। उसने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का हाथ प्रेमी युवक के हाथों में सौंप दिया और खुद को पूरी तरह से रिश्ते से अलग कर लिया। जिससे महिला और उसका प्रेमी हैरान रह गये।
4 – इसके बाद पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को शुभकामनाएं भी दी। यहां तक की पुलिस को पूरे मामले और अपने फैसले की लिखित जानकारी भी दी, जिससे महिला और उस युवक पर कोई कार्यवाही ना कि जाये।।
क्या पत्नी के डर से लिया ये फैसला?
आजकल कई मामले ऐसे भी सामने आ रहे है, जिसमें महिलायें प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार रही है। ऐसे में परिजनों ने पूरे मामले को लेकर बड़ा दावा किया है। परिजनों का कहना है कि पत्नी अक्सर अपने पति को जान से मारने की धमकी दिया करती थी। वह कहती थी कि वह मेरठ की मुस्कान की तरह अपने प्रेमी संग मिलकर उसे मार देगी और नीले ड्रम में बंद कर देगी। परिजनों का कहना है कि पत्नी की इन धमकियों से भी पति काफी डरा और सहमा हुआ था। उसे डर था कि कहीं खाने में जहर देकर या किसी अन्य तरीके से वह कोई खौफनाक काण्ड ना कर दे। फिलहाल बुलंदशहर से आया ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है।



