युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट, युवतियों कि हालत गंभीर, देखें विडियो।

रायपुर : राजधानी के डीडी नगर क्षेत्र के सुनसान जगह पर आधी रात युवक और युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, इस घटना का विडियो भी वायरल हो गया है। इनमें से कई लोग नशे में धुत्त थे। इस घटना में सभी के कपड़ा फटने तक मारपीट हुई है। वहीँ इस मारपीट के बाद युवक मौके से भाग निकले। इस मारपीट में युवतियों को काफी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन थाने में अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। बताया जाता है कि यh घटना महादेवघाट के पास की है। यहाँ देर रात कुछ युवतियां और युवक घूमने गए थे। अधिकांश युवतियां पार्टी वियर में थीं। इस दौरान आसपास के कुछ लड़के भी आ गए थे।

किसी बात को लेकर उन लड़कों के साथ युवतियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से गाली-गलौज और जमकर मारपीट शुरू हो गई। युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट का किसी ने विडियो भी बना। इसमें कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। इसके बाद लड़के वहां से भाग निकले। लड़के नशे में धुत्त थे। इस मामले में एएसपी दौलतराम पोर्ते का कहना है कि अब तक किसी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

बताया जा रहा कि मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई है। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोटें आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट लगी है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट की वजह साफ नहीं है। लेकन युवतियों के इलाज करवाने कि जानकारी सामने आई है।