देर रात स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये महिला और पुरुष।

दुर्ग/भिलाई : स्पा सेंटर कि आड़ में अधिकांश देह व्यापार ही चल रहा है, जिसमें कई बार युवतियां और पुरुष पकड़ाये है। ऐसे ही भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में दबिश दी है, जहाँ पुलिस ने मौके से एक दर्जन संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुयें भी बरामद की हैं। बता दें कि दुर्ग जिले मे 40 स्पा सेंटर संचालित है। जिनकी आड़ में आये दिन देह व्यापार कि शिकायतें सामने आती रहती है। वहीँ सुपेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्या मॉल में ही 6 स्पा सेंटर संचालित हैं।

साथ ही छावनी, भिलाई तीन, वैशाली नगर में करीबन एक दर्जन स्पा सेंटर संचालित हैं। यह शिकायत आम है कि इनमें से कई स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की खबर मिलने के बाद भी पुलिस ठोस कार्यवाही नहीं करती है, जिससे इनका मनोबल बढ़ा रहता है, आसपास के क्षेत्र का माहौल भी इनके कारण खराब रहता है। वहीँ इस मामले में सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में भी लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं, लेकिन लम्बे समय बाद अब जाकर पुलिस ने यह कार्यवाही की है, जिसमें पुलिस ने 10 महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन युवक-युवतियों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।