हरदोई (उ.प्र.) : सिर्फ युवा लड़के ही नहीं बल्कि युवतियां भी दबंगई में कम नहीं है। मामला है यूपी का जहाँ दबंगई के कई किस्से आमने सुने और देखें होंगे। मगर हरदोई से जो दबंगई का मामला सामने आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है। यहां अरीबा खां नाम की लड़की ने जो किया। उसे देख हर कोई सकते में आ गया। खुलेआम अरीबा खां ने जान से मारने की धमकी दी और जान से मारने के लिए पिस्टल भी तान दी। जो दबंगई अरीबा खां ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन से की है, उसे देखकर पुलिस भी हैरान है। वहीँ इस मामले ने अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है बता दिया है।
गाड़ी में सीएनजी भरवाते समय आम लोग उतरते होंगे। मगर हरदोई की अरीबा खां आम लोगों में कहां? आखिर पेट्रोल पंप के सेल्समैन की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वह अरीबा खां से कहने लगा कि गाड़ी से उतर जाओ, जिसका उसे बुरा लग गया। सेल्समैन की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि उसने अरीबा खां, उनके पिता एहसान खान को नियमों का पालन करने के लिए कह दिया। वहीँ इसके बाद सेल्समैन के साथ जो हुआ, उसने शायद कभी इसकी उम्मीद नहीं की होगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
इस मामले में सामने आया है कि अरीबा खां पिस्टल लेकर आईं और सीधे सेल्समैन के सीने में तान दी। बेचारे सेल्समैन को कुछ समझ ही नहीं आया। तो वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे अरीबा खां का गुस्सा शांत करवाया। मगर अब अरीबा खां का सामना पुलिस से हो गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से ले लिया है। अब अरीबा खां की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें वह सेल्समैन के सीने में पिस्टल बनती हुई नजर आ रहे हैं। वहीँ अब अरिबा पर कार्यवाही की गाज गिरी है।
कार से नीचे नहीं उतरा परिवार तो CNG डालने से सेल्समैन ने कर दिया इंकार :
ये पूरा मामला कार में सीएनजी डालने को लेकर हुआ शुरू हुआ था। दरअसल हरदोई के बिलग्राम कोतवाली इलाके के सांडी रोड पर स्थित हाईवे फ्यूल सेंटर में रविवार शाम 6 बजे शाहबाद क्षेत्र के रहने वाले एहसान खान अपनी कार लेकर आए थे। उन्हें कार में सीएनजी भरवानी थी। उनके साथ उनकी बेटी अरीबा खां और पत्नी हुस्नबानो थीं। सीएनजी डलवाने के दौरान सेल्समेन रजनीश कुमार ने उनसे गाड़ी से उतरने को कहा। आरोप है कि एहसान खान और उनके परिवार ने नीचे उतरने से इंकार कर दिया। ये देख सेल्समैन ने सीएनजी डालने से मना कर दिया। उसने बताया कि इसमें खतरा हो सकता है। ऐसे में नीचे उतरना ही पड़ेगा। जिसको उन लोगों ने नहीं माना और विवाद शुरू कर दिया।
अरीबा खां ने निकाल ली पिस्टल :
इस मामले में सेल्समैन के मुताबिक इसी बात को लेकर कार सवार एहसान खान उससे भीड़ गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनकी बेटी कार में गई और पिस्टल निकाल लाई। उसने सीधे पिस्टल सीने में तान दी , जिससे युवक घबरा गा और उसे कुछ समझ में नहीं आया। आरोप है कि अरीबा खां ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि वह इतनी गोली मारेगी कि उसके घरवाले भी पहचानने से इंकार कर देंगे। इसी बीच आस-पास मौजूद लोगों ने अरीबा खां को अलग किया और मामले को शांत करवाया। अब इस पूरी घटना की वीडियो वायरल हो रही है।
वहीँ अब इस मामले में पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर एहसान खान, उनकी बेटी अरीबा खां और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिता और बेटी को हिरासत में भी ले लिया है। इसी के साथ पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर रही है।



