रायपुर : तोमर बंधुओं पर कार्यवाही लगातार जारी है, इसी के अंतर्गत राजधानी के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की तलाश लगातार रायपुर पुलिस कर रही है, जो कि अब तक पकड़ में नहीं आये है, ऐसे में उनके करीबियों पर भी कार्यवाही जारी है। वहीं पुलिस ने तोमर बंधुओं से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी सामने आई है कि ये दोनों आरोपी ‘विस्टो फाइनेंस’ नाम के ग्रुप के जरिए अवैध वसूली का पूरा नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से करोड़ों रुपये की लेनदेन से जुड़े साक्ष्य और मोबाईल फोन बरामद किया है।
वहीँ रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने थाना पुरानी बस्ती पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर आरोप है कि वे ‘तोमर बंधुओं’ के लिए ब्याज की वसूली का काम करते थे। जिससे उनका काम चलता था। वहीँ पुलिस की पूछताछ में बंटी सहारे ने खुलासा किया है कि वह पिछले दो वर्षों से रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर वसूली मैनेजर का काम कर रहा था। इसके लिए ‘विस्टों फाइनेंस’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें ब्याज की रकम वसूली जाती थी और पूरा लेखा-जोखा संभाला जाता था।
जिन लोगों से ब्याज वसूली नहीं होती थी, उन्हें धमकाया जाता था और परेशान किया जाता था। पुलिस ने बंटी और मोनू के कब्जे से मोबाईल फोन जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में आईपीसी की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तोमर बंधुओं के नेटवर्क की यह गिरफ़्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। वहीं हाल ही में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा तोमर को गिरफ्तार किया था। शुभ्रा पर संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज है। वहीँ तोमर बंधुओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।



