राजनांदगांव : पुलिस को सूचना मिली की श्मशानघाट में गलत काम चल रहा है और सूचना पर पुलिस ने छापा मारा जहाँ पुलिस गलत काम करते हुये मिले जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो मामला सामने आया है उसके अनुसार शहर में सट्टा जुआ का अवैध कारोबार जोर शोर से चल रहा है। ऐसे ही एक मामले में सोमनी पुलिस ने बीती रात को मुढ़ीपार के श्मशान घाट में छापा मारकर कार्यवाही की, यहाँ ताश की पत्ती में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के फड़ से 6 हजार 210 रुपए नगदी, ताश की पत्ती व अन्य सामान बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इस मामले में जनकारी सामने आई है कि मंगलवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुढ़ीपार स्थित श्मशान घाट में स्ट्रील लाइट के नीचे मजमा लगाकर ताश की पत्ती में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है।
पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे आरोपियों के घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपी संजय पिता आशाराम पटेल, कृष्णा साहू पिता टीकाराम, शनि यादव पिता धनेश यादव, ताम्रध्वज साहू पिता देवीलाल साहू, टोमन यादव पिता गणेश यादव, विनय कुमार साहू पिता पीलू साहू, तामेश्वर साहू पिता अग्रहीत साहू, राजेश्वर साहू पिता नदकुमार साहू और विजय साहू पिता टीकाराम साहू सभी निवासी ग्राम नवांगाव थाना सोमनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के फड से 6210 रुपए नगदी व ताश की पत्ती बरामद की गई है।



