गढ़वा (झारखण्ड) : जहाँ पहले महिलाओं को पुरुषों से डर रहता था वहीँ अब पुरुष डरने लगे है, माहौल और जमाना इस कदर बदल जायेगा शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। सुर्ख़ियों में है इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड, इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही हत्या की साजिश रची थी। ऐसा ही मामला झारखंड से सामने आया है, जहां पति पसंद नहीं आने पर बलरामपुर जिले के ग्राम विशुनपुर की युवती ने शादी के 36 दिन बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। सुनीता सिंह ने मुर्गा चावल में कीटनाशक मिलाकर अपने पति 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह को खिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड पुलिस से जानकारी मिली है कि बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई 2025 को विशुनपुर निवासी सुनीता सिंह से हुई थी, लेकिन विवाह के अगले ही दिन सुनीता ने पति को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वह उसे पसंद नहीं है और मायके लौट गई। काफी समझाईश और पंचायत के बाद 5 जून को वह ससुराल लौटी। 14 जून को सुनीता पति के साथ बाजार गई और फसल में कीड़े मारने के बहाने कीटनाशक दवा खरीद लाई और खाने में मिलाकर अपने पति को दे दिया, इसके बाद चिकन बनाकर खिलाई, जिससे युवक के पेट में दर्द होने लगा और उसकी मौत हो गई. मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि पत्नी द्वारा पति को मारने के लिए कई बार योजना बनाई गई थी। यह एक प्री प्लान साजिश थी ताकि किसी को उस पर शक न हो।
दरअसल, रंका थाना क्षेत्र के बहोकुदर गांव निवासी बुधनाथ सिंह 22 वर्ष की मौत संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ का सेवन करने से हो गया है। इस संबंध में पुलिस को नई जानकारी मिली है कि मुर्गा तो बाद में खिलाया गया था, उसके कुछ घंटे पूर्व पत्नी द्वारा समोसा लाकर दिया गया था, जिसमें जहर मिलाया गया था। जब टूटे हुए समोसा को पति ने देखा तो उसे कुछ शक हुआ। इस पर युवक ने अपनी पत्नी से पूछा कि समोसा टूटा कैसे है तो पत्नी ने यह कहकर खिलाने के लिए राजी किया कि झोला में लाते वक्त समोसा टूट गया।
शुरुआती पूछताछ में सुनीता ने अपनी सास पर जहर देने का आरोप लगाया था, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। सुनीता ने बताया कि वह शादी से खुश नहीं थी और पति को पसंद नहीं करने के कारण यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे ही पतियों को मौत के घाट उतारने वाले मामले लगातार सुर्ख़ियों में बने हुये है।



