दीपेश हरिरामानी की पार्टी में कोलकाता की दो बार डांसर के साथ मिले रइसजादे, सामने आया ये मामला….।

बिलासपुर : तिफरा रायपुर रोड स्थित पॉश होटल पैट्रिशियन के कमरे में बिलासपुर के रईसजादो और इवेंट संचालक ने कमरा बुक कर हुक्का पार्टी का आयोजन किया था, उन्होंने इसके लिए बकायदा कोलकाता इवेंट संचालक ने दो डांसर गर्ल बुलाकर कमरे में नृत्य संगीत का भी आयोजन था। प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था। साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी।इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंचकर छापामार कार्यवाही की। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया  कि बिलासपुर- रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में पुलिस ने छापेमारी की गई. इस दौरान होटल के कमरे में कोलकाता की दो लड़िकयां और पांच युवक मिले। लड़कियां कोलकाता के बार में डांसर है। जिनकी जानकारी पुलिस को मिली।

यहां इवेंट कंपनी का संचालन करने वाले दीपेश हरिरमानी ने हुक्का पार्टी का आयोजन किया था। उसके साथ नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश ठाकुर, अजय मौर्य भी थे। सभी होटल में हुक्का और शराब पी रहे थे, मस्ती और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम ने कमरों की तलाशी ली। यहाँ जांच के दौरान कमरा नंबर 2008 में संदिग्ध रूप से पांचों युवक और युवतियां नशे की हालत में मिले। यहां शराब के साथ ही हुक्का भी पिया जा रहा था। पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़िकयां कोलकाता के एक क्लब बार में डांसर है। इवेंट कंपनी के दीपेश हरिरमानी ने इन्हें यहां बुलाया था। कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, पर इसमें लोग दूसरे थे। एक लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया पर यहां पांच लड़के और दो लड़िकयां थी। जिस लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया वह लड़का भी कमरे में नहीं था। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उन पर आवश्यक कार्यवाही की गई।