गया (बिहार) : लव जिहाद के कई मामले सामने आ चुके है, वहीँ अब सामने आया मामला भी कम चौंकाने वाला नहीं है। बिहार के गया जिले के शेरघाटी में एक अजीब मामला सामने आया, जो कि चौंकाने वाला है। यहां पर एक युवक ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली है। यह खबर जब पहली पत्नी को लगी तो वह सीधे अपने ससुराल पहुंच गई। ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ। यह घटना शहर के सुमाली मोहल्ले में हुई है। इस मामले के बाद काफी बवाल मचा है।
दरअसल, भोपाल की रहने वाली खुशबू को पता चला कि उसके शौहर ने दूसरी शादी कर ली है। वह तुरंत शेरघाटी स्थित अपने ससुराल पहुंच गई। लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इससे नाराज होकर खुशबू ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले में काफी बवाल मचा और फिर किसी ने पुलिस को खबर कर दी। शेरघाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और खुशबू को थाने ले गई।
पुलिस पूछताछ में खुशबू ने बताया कि उसने 5 अगस्त 2020 को रिजवी से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। उसने भोपाल में अपने घर पर धर्म भी बदल लिया था। खुशबू ने पुलिस को यह भी बताया कि पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। यह मामला कोर्ट तक भी गया था। अभी भी केस कोर्ट में चल रहा है, वहीँ उसने अपने प्यार को निभाने के लिये रिजवी कि हर बात मानी। वहीँ मामले को लेकर बाद में दोनों में समझौता हो गया और सब कुछ ठीक चल रहा था। खुशबू पहले भी शेरघाटी आकर 6 दिन तक रही थी। लेकिन पिछले 6 महीनों से लड़के ने उससे दूरी बना ली थी।
इस मामले में खुशबू ने बताया कि वह पहले भोपाल में नौकरी करती थी। शादी के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और अपने पति पर निर्भर हो गई। उसने कहा कि अगर इस्लाम धर्म में एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत है, तो ठीक है, वह इसकी इजाजत देगी और साथ भी रहेगी। काफी हंगामे के बाद युवक के ससुराल वाले खुशबू को अपने घर ले गए। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लड़की ससुराल चली गई है और ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए हैं। वहीँ इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की बात कही है।



