नई दिल्ली : यात्रा के दौरान यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, IRCTC के सख्त एक्शन लेने के बावजूद आए दिन ट्रेन के अंदर से ऐसी वीडियोज सामने आती रहती है। जिसमें वेंडर या तो महंगे सामान बेचते कैमरे पर रिकॉर्ड होते हैं, या फिर कभी-कभार वह पैसेंजर से मारपीट भी कर लेते है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। पैसेंजर जैसे ही पैंट्री वाले से ‘बिल’ मांगता है, तो बिल की जगह उसे गाली और मार मिलती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद IRCTC ने वीडियो पर जवाब दिया है। रेलवे ने भले ही पैसेंजर को सहायता की उम्मीद दी हो। लेकिन प्रयोगकर्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के कैप्शन में ‘अब तो ट्रेन में जाने से भी डर लगता है’ लिखा है। ट्रेन में पैंट्री बॉय और पैसेंजर के बीच मारपीट के वीडियो पहले भी इंटरनेट पर वायरल हुये है। वेंडर सामानों को k=ज्यादा दामों पर बेचते है और फिर विवाद करते है।
RPF बुलाने की धमकी :
इस मामले में सामने आया है स्लीपर कोच में वीडियो बनाते हुए पैसेंजर, वेंडर से पहले तो बिल लेता है फिर कहता है कि 20 का बेचा है आपने, 20 का बिल चाहिए। युवक, चाय वाले से 20 रुपये में खरीदी गई सामान्य चाय का भी बिल मांगता है। इतने में एक गर्म मिजाजी वेंडर तेजी में आता है और पूरी अकड़ के साथ पैसेंजर से कैमरा बंद करने के लिए धमकाता है। मगर पैसेंजर इससे डरे बिना उसे RPF बुलाने की धमकी देने लगता है। दोनों में विवाद शुरू हो जाता है।
पैसेंजर को बवाल करता देख, पैंट्री में काम करने वाला बंदा उसे 20 रुपये देने लगता है। लेकिन बंदा बिल की मांग कर रहा होता है। पैसेंजर, पैंट्री वालों से 20 रुपये का बिल मांग रहा होता है, जिसके जवाब में पैंट्री वाले भी उसे 20 का बिल देने से मना कर रहा होता है। पैंट्री वाला यह मानने को तैयार ही नहीं होता कि उसने 20 रुपये में सामान बेचा है, जिसके बाद काफी बवाल मचा।
मुझे मारा गया है :
ऐसे में जब शख्स उनके सामने नहीं झुकता, तो पैंट्री वालों का हेड अपने बंदों से उसे उठाकर पैंट्री कार में ले चलने को कहता है। इसके अलावा ट्रेन के पैंट्री स्टाफ वाले उस पैसेंजर का कैमरा भी बंद करवा देते हैं और उसकी पिटाई भी करते हैं। अगली वीडियो में उस पैसेंजर की पिटाई की होती है। जिसमे वह पिट रहा होता है। इस वीडियो में पैसेंजर बताता है कि ‘यहां पर मेरे साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई है, मैंने IRCTC पर भी शिकायत कर दी है और ट्विटर पर भी वीडियो डाल दिया है, इन्होंने मुझे बहुत मारा है।’ करीब 19 सेकंड की यह फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाती है। वहीँ इस मामले के सामने आने के बाद यात्रियों सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठे है।
X पर इस वीडियो को @SaurabhKum86112 नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- ये होता है indianrailway में पैसेंजर के साथ, पैंट्री स्टाफ जब ओवरचार्जिंग कर रहा था तो मैं जब उसका वीडियो बनाया तो मेरे साथ मारपीट किया गया, गाली और धमकी भी दी गई। मदद चाहिए मुझे, अब तो ट्रेन में जाने से भी डर लगता है। इस घटना पर IRCTC का रिप्लाई भी आया है। @IRCTCofficial ने X पर इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि सर, मामले को जांच के लिए संबंधित टीम के पास भेज दिया गया है। बताते चले कि पहले भी ट्रेन के अंदर ऐसी घटनाएं हुई है, जिस पर रेलवे ने एक्शन लिया है। ऐसे में इस पर भी कार्यवाही होने की उम्मीद है।



