इंस्टाग्राम के जरिये की दोस्ती, प्यार चढ़ा परवान, फिर जब शादी की बात आई तो बॉयफ्रेंड ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम।

रायपुर : सोशल मीडिया के जरिए अंजान लोगों से दोस्ती अब जानलेवा साबित हो रही है, ऐसे रिश्ते मजबूत नहीं होते। वहीँ रायपुर की एक महिला और 5 साल के उसके बेटे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। यहाँ हत्यारे से महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई। लंबी बातचीत के बाद दोनों ने मुलाकात की। करीब साल भर महिला और हत्यारे की मुलाकात होती रही। जैसे ही महिला ने शादी करने के लिए कहा। हत्यारे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। इस दौरान महिला के 5 साल के बेटे पर भी दया नहीं दिखाई। उसे भी मार डाला। इसके बाद दोनों के शव कुएं में फेंक दिया। इस तरह आरोपी ने खौफनाक काण्ड को अंजाम दिया।

इंस्टाग्राम से दोस्ती, मौत पर खत्म :

मामला सामने आया है कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली सुनीता (34) विधवा है। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम में 26 वर्षीय छत्रपाल सिंगौर से परिचय हुआ था। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद छत्रपाल ने महिला से मिलने की जिद की। इसके बाद महादेवघाट में दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान छत्रपाल ने महिला को शादी करने का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उसके बेटे को भी वह अपना बेटा समझकर रखेगा। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद छत्रपाल अक्सर महिला से मिलने रायपुर आता था। महिला ने शादी करने कहा, तो छत्रपाल कतराने लगा। बहानेबाजी करते हुए शादी करने से इंकार करने लगा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा।

पीछा छुड़ाने किया कत्ल :

इधर छत्रपाल ने करीब दो माह पहले किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इधर महिला भी उससे शादी करने की जिद कर रही थी। महिला से पीछा छुड़ाने छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम कुमार सिंगौर के साथ योजना बनाई। इसके तहत महिला और उसके बेटे को 18 जून को खहारिया बुलाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले महिला की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसके बेटे को भी मार डाला। फिर दोनों को साड़ी में लपेट दिया। इसके बाद पत्थर बांधकर अलग-अलग कुएं में फेंक दिया और फिर वहां से भाग गये।

परिजनों ने दर्ज कराया गुमशुदा का मामला :

18 जून को सुनीता बेटे को लेकर अपने घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। सुनीता का मोबाईल भी बंद बता रहा था। चिंतित परिजनों ने 19 जून को सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदा का अपराध दर्ज कर लिया, लेकिन महिला की तलाश शुरू नहीं हुई। दूसरे-तीसरे दिन भी कुछ नहीं हुआ। 22 जून को अमलेश्वर के खहारिया में कुएं से बदबू आने की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव डिकंपोज हो चुका था। उसके बाद इस मामले में पुलिस की कार्यवाही आगे बढ़ी।  पुलिस ने मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी (32) वर्ष और बालक काव्यांश चतुर्वेदी(8) वर्ष राजेन्द्र नगर रायपुर के रूप में शिनाख्त की। वहीँ पुलिस ने इस मामले में खम्हरिया में रहने वाले छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि खम्हरिया गांव के कुएं में मिले थे पुलिस ने दोनो शव की शिनाख्त के बाद खम्हरिया गांव के दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर डबल हत्याकांड को वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने छत्रपाल सिंगार और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।