रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो चंगाई सभा के दौरान मतांतरण के आरोप पर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अंबिकापुर : राज्य में मतान्तरण का पूरा जाल फैला हुआ है, जो एक नेटवर्क की तरह काम करते है, ऐसे ही सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगाई सभा की आड़ में ईसाई मत में मतांतरण कराने के आरोप में सरगुजा पुलिस ने सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के अंबिकापुर के नमनाकला स्थित निवास पर पिछले कई महीनों से प्रत्येक रविवार को चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचते थे, जिसको लेकर कई बार शिकायत की गई।

हिंदूवादी संगठनों का विरोध और पुलिस की कार्यवाही :

मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला स्थित ओमेगा टोप्पो के घर में बीते 25 जनवरी रविवार को चंगाई सभा आयोजित होने की सूचना मिलने पर हिंदुवादी संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे थे। उस समय आरोपी के घर के बाहर कई वाहन खड़े हुये थे और अंदर करीब 50 से 60 लोग कथित प्रार्थना सभा में शामिल थे। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया था कि चंगाई सभा के दौरान हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी तथा लोगों को ईसाई मत अपनाने के लिए प्रलोभन देकर प्रोत्साहित किया जा रहा था। आरोप है कि सभा के दौरान कम से कम चार-पांच लोगों का मतांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। राज्य में मतान्तरण के मामले लगातार सामने आ रहे है और इन पर कार्यवाही भी हो रही है।