65 वर्षीय रियाज ने की लड़की के साथ छेड़छाड़, पीड़िता ने की जमकर पिटाई और फिर पुलिस ने सिखाया सबक, देखें विडियो।

मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) : एक बुजुर्ग ने घिनौनी हरकत सरेआम की है, मामला है मुजफ्फरनगर शहर में एक 65 साल के बुजुर्ग ने सरेराह एक लड़की से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी को पीड़िता ने पीट दिया। हालांकि, जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी मौके से भागने कामयाब रहा। इस घटना से भीड़ इकट्ठी हो गई। साथ ही यह घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिसके कारण महिलायें असुरक्षित महसूस करने लगी है।

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर शहर के खालापार थाना क्षेत्र का है, यहां एक बुज़ुर्ग के जरिये लड़की से सरेआम छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लड़की को गलत तरीके से छूने (बैड टच) की कोशिश की थी, जिसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए उसे मौके पर पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वहां भीड़ इकट्ठी हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना :

यह घटना सिटी सेंटर के बाहर की बताई गई है। आरोपी की पहचान रियाज (65) के रूप में हुई है, जो पान मंडी क्षेत्र का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रियाज कुर्ता-पैजामा और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहा है। जैसे ही वह लड़कियों के पास से गुजरता है, वह एक लड़की को पीछे से अश्लील तरीके से छूता है। इसके बाद लड़की तुरंत रियाज का पीछा करती है और उसे पकड़कर थप्पड़ मारती है। वहां इसके बाद भीड़ इकट्ठा हो जाती है, लेकिन रियाज वहां से भाग निकलता है।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा :

इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद रियाज की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है, लेकिन अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, जिससे उसका मनोबल बढ़ता ही जा रहा था। इस बार लड़की ने हिम्मत दिखाई, जिसके चलते उसे पकड़ना संभव हुआ है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें रियाज का हाथ टूटा हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने उसी हाथ को तोड़ा है जिससे उसने युवती से छेड़छाड़ की थी। वीडियो में उसका हाथ कांपता हुआ दिख रहा है।

दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी रियाज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने माना कि वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है, लेकिन कोई सख्त कार्यवाही न होने से उसका हौसला बढ़ता गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।