ट्रेन के किराए में बढ़ोत्तरी, रेल्वे ने किये अब ये बदलाव….।

नई दिल्ली : अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जुलाई 2025 से रेलवे यात्रियों के लिए कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। तत्काल टिकट से लेकर वेटिंग लिस्ट, किराया और रिजर्वेशन चार्ट की टाइमिंग तक, रेलवे अब पूरी टिकट बुकिंग प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सख्त करने की तैयारी में है, इन सबका आम यात्रियों पर क्या पप्रभाव पड़ेगा, जाने।

1 जुलाई से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिसका आपकी जेब पर सीधा असर हो सकता है। इनमें नए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग और रेलवे किराया में बदलाव शामिल हैं। अब जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के कई नए नियम लागू हो जाएंगे। 1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाईट या इसके मोबाईल ऐप के जरिए तत्काल ट्रेन टिकट के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य हो जायेगा।

किराए में होगा ऐसा बदलाव :

साधारण श्रेणी में 500 किलोमीटर तक कोई वृद्धि नहीं होगी। 501 से 1500 किलोमीटर की दूरी के लिए 5 रुपये और 2500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 10 रुपये तथा 2501 से 3000 किलोमीटर की दूरी के लिए 15 रुपये की वृद्धि होगी। किराया ढांचे को सुव्यवस्थित करने और यात्री सेवाओं की वित्तीय स्थिरता को बढ़ाने के उद्देश्य से, रेल मंत्रालय ने 01 जुलाई 2025 से प्रभावी, यात्री ट्रेन सेवाओं के मूल किराए को युक्तिसंगत बनाया है। साथ ही उपनगरीय (सब अर्बन) सिंगल यात्रा किराए और सीज़न टिकटों (उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों मार्गों के लिए) में कोई बदलाव नहीं।

साधारण गैर-एसी क्लास (गैर-उपनगरीय रेलगाड़ियाँ) के लिए :

  • द्वितीय श्रेणी : प्रति किलोमीटर आधा पैसा बढ़ाया गया, बशर्ते कि
  • 500 किलोमीटर तक कोई वृद्धि न हो।
  • 501 से 1500 किलोमीटर की दूरी के लिए 5 रुपये की वृद्धि।
  • 1501 से 2500 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये की वृद्धि।
  • 2501 से 3000 किलोमीटर की दूरी के लिए 15 रुपये की वृद्धि।
  • स्लीपर श्रेणी: प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे की वृद्धि।

प्रथम श्रेणी : प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे की वृद्धि :

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (गैर-एसी) के लिए:

  • द्वितीय श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि।
  • स्लीपर श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि।
  • प्रथम श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि।

एसी क्लास (मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें) के लिये :

एसी चेयर कार, एसी 3-टियर/3-इकोनॉमी, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट/एग्जीक्यूटिव क्लास/एग्जीक्यूटिव अनुभूति : 02 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी

किराए में संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं जैसी प्रीमियर और विशेष ट्रेन सेवाओं पर भी लागू होगा।

सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं :

  • आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार और अन्य शुल्क अपरिवर्तित रहेंगे।
  • जीएसटी लागू नियमों के अनुसार लगाया जाता रहेगा।
  • किराया राउंडिंग सिद्धांत मौजूदा मानदंडों के अनुसार बने रहेंगे।

संशोधित किराया 01.07.2025 को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तिथि से पहले जारी किए गए टिकट बिना किसी किराया समायोजन के मौजूदा किराए पर वैध रहेंगे। रेल मंत्रालय ने संशोधित किराया संरचना के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रीय रेलवे को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय रेलवे को सभी स्टेशनों पर किराया डिस्प्ले अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया है।

तत्काल टिकट में बदलाव :

रेल अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा तत्काल टिकट योजना में पारदर्शिता, निष्पक्षता और आम यात्रियों को अधिक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से तत्काल बुकिंग प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। ये संशोधन 01 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे और चरणबद्ध रूप से लागू किए जाएंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि तत्काल योजना के अंतर्गत बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ये निर्णय लिए गए हैं।

रेलवे ने क्या कहा?

रेल अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा तत्काल टिकट योजना में पारदर्शिता, निष्पक्षता और आम यात्रियों को अधिक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से तत्काल बुकिंग प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। ये संशोधन 01 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे और चरणबद्ध रूप से लागू किए जाएंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि तत्काल योजना के अंतर्गत बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ये निर्णय लिए गए हैं।

  • ऑनलाइन तत्काल बुकिंग हेतु आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य : 01 जुलाई 2025 से तत्काल योजना के अंतर्गत टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को उपलब्ध होंगे जो आईआरसीटीसी  की वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा लॉगिन करेंगे, इसके बाद ही उनको टिकट का लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त, 15 जुलाई 2025 से सभी यात्रियों के लिए आधार आधारित ओटीपी  प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।
  • पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों के लिए ओटीपी  सत्यापन आवश्यक : तत्काल टिकट अब रेलवे के कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटर या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी तभी बुक किए जा सकेंगे जब यात्री द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजे गए सिस्टम जनरेटेड ओटीपी  का सत्यापन किया जाएगा। यह नियम भी 15 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। अब ये बदलाव भी लागू हो जायेगा।
  • अधिकृत एजेंटों पर बुकिंग के पहले तीस मिनट में प्रतिबंध : रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग के पहले तीस मिनट (वातानुकूलित क्लास के लिए 10:00 से 10:30 बजे तक और गैर-वातानुकूलित क्लास के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक) टिकट नहीं बुक कर सकेंगे।

भारतीय रेल 1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी वेबसाईट और मोबाइल ऐप पर केवल प्रमाणीकृत उपयोगकर्ताओं को ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति देगी। जुलाई 2025 के अंत से तत्काल बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण भी लागू होगा। रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल बुकिंग में प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को व्यापक बनाया जाए।यह प्रमाणीकरण आधार या उपयोगकर्ता के डिजिलॉकर खाते में उपलब्ध किसी भी सत्यापित सरकारी पहचान पत्र के माध्यम से किया जाएगा। इस तरह उपरोक्त बदलाव किये गये है।