‘लड़कियों के मदरसे’ में मौलवियत पढ़ने आई लड़की हुई प्रेग्नेंट, खुला चौंकाने वाला राज।

मेरठ (उ.प्र.) : मेरठ से बलात्कार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस मामले में आरोप है कि यहां एक मदरसे के मौलाना ने अपनी ही शिष्या के साथ बलात्कार किया है जो मौलवीयत की पढ़ाई कर रही थी। दावा यह भी है कि लड़की के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया था। पीड़िता का दावा है कि इस सब में आरोपी मौलाना की पत्नी ने पति का साथ दिया था। अब लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर एसपी (सिटी) आयुष विक्रम ने क्या बताया? जिले में ‘लड़कियों के मदरसे’ में मौलाना ने जो किया, उसे जान आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। आरोप है कि यहां मदरसे में मौलवियत पढ़ने बिहार से आई 21 साल की एक लड़की संग मदरसे के मौलवी ने बलात्कार किया। इस मामले में पीड़िता का दावा है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसके संग इस दरिंदगी को अंजाम दे रहा था। लड़की ने यह भी बताया कि इस पूरे कांड में आरोपी मौलाना की पत्नी ने उसका साथ दिया था।

अब जानिए पूरा मामला :

जानकारी मिली है कि यह पूरा मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक मदरसे का है। यहां बिहार की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 3 साल से एक मौलाना उसके साथ बलात्कार कर रहा था। मौलाना की पत्नी भी उसका साथ देती थी। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। इस मामले में युवती का आरोप है कि उसको बंधक भी बनाया गया था और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया था।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में मेरठ के एसपी (सिटी) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ‘थाना लोहिया नगर पुलिस को एक युवती द्वारा तहरीर दी गई थी जिसमें एक मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है। महिला के बयान भी कराए गए हैं जिसमें उसने मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौलाना से पूछताछ की जा रही है। मौलाना और युवती आपस में रिश्तेदार हैं, जो भी आरोप हैं, उनकी जांच की जा रही है। इसमें शुरुआती पूछताछ में अभी प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जो भी तथ्य इसमें सामने आएंगे उसके अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।’