मंदिर की छत पर शेर नाच करने वाले आमिर और जुनैद गिरफ्तार, अन्य मामले में सोहेल गिरफ्तार।

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में हिंदू सगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (ग) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों का शहर में जूलूस भी निकाला है।

बता दें कि देशभर में रविवार 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था, ऐसे ही न्यायधानी में भी निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की छत पर चढ़ गए और नाचने लगे। जो कि जानबुझकर किया गया कृत्य प्रतीत होता है। जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और थाने का घेराव किया। पुलिस से मामले में जांच कर युवकों के खिलाफ एक्शन की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी- मो समीर रजा और जुनैद रजा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 353 (ग),296,351 (2), 3 ( 5 ) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक सोहेल गिरफ्तार :

इसके अलावा दूसरी तरफ हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में Sohail_Khan__786_92_pvt अकाउंट पर हिंदू नेता की फोटो को लेकर भद्दी और अपमानजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की जा रही है और पुलिस ने दोनों मामले के आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला है।