स्वास्थ्य विभाग का एकाउंटेंट 54 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

मुंगेली : रिश्वतखोर अधिकारी लगातार गिरफ्त में आ रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ कार्यालय में पदस्थ एकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को एसीबी ने 54 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ललित सोनवानी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम ने तखतपुर के रियांश होटल के पास आरोपी को पकड़ लिया है। इस मामले में सामने आया है कि बृजेश ने ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के लिए 61 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, इसमें से पहले ही सात हजार रुपये ले चुका था। वहीँ फिर एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मुंगेली में बीते सात महीनों में एसीबी की छठवीं बड़ी कार्यवाही है। एसीबी कि कार्यवाही में ऐसे ही कई रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी हत्थे चढ़ रहे है।