स्पाई कैमरे से नकल करती हुई युवती पकड़ाई, इनरगारमेंट में छिपाकर लाई थी डिवाइस, इस तरह दे रही थी परीक्षा….।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में आयोजित पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अभ्यर्थी के पास जांच के दौरान हाईटेक डिवाइस मिला है। बताया गया है कि युवती ने इसे अपने ब्रा में छुपाया हुआ था। इस दौरान परीक्षा हाल में काफी बवाल मच गया था। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया।

आज पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम में हो रहा है। इस दौरान बिलासपुर के सरकंडा स्थित रामदुलारे स्कूल सेंटर में एक अभ्यर्थी ब्रा में डिवाइस लगाकर एग्जाम दिला रही थी। इस दौरान अन्य सहयोगी युवती को एग्जाम सेंटर के बाहर से टैब और वॉकी टॉकी की मदद से उसे उत्तर बताये जा रही था। इस खुलासे से बवाल मच गया। इस मामले का एक युवक ने विडियो भी बनाया है, जो वायरल हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

स्थानीय लोगों को संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और एनएसयूआई पदाधिकारियों को सूचना दी। एनएसयूआई के कार्यकर्ता परक्षा केंद्र पहुंचकर ऑटो में बैठी युवती और परीक्षा दे रही अभ्यर्थी की पहचान की। जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने उनके पास से स्पाई कैमरा, ईयरपीस, टैबलेट और वॉकी-टॉकी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।