सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पैसे कमाने के लिये बनाती थी गाली वाले और अश्लील विडियो, कैमरामैन आलम सहित चार लोग गिरफ्त में।

संभल (उ.प्र.) : सोशल मीडिया में नाम और पैसों की कमाई होती है, जिसके कारण कई युवक युवतियाँ इनका दुरुपयोग करते है, उनके कंटेंट आमतौर पर अश्लीलता से भरे होते है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पॉप्युलैरिटी के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाली युवतियों पर संभल पुलिस ने शिकंजा कसा है। इस मामले में पुलिस को कई शिकायतें ऑनलाईन की गई थी, जिसके बाद संभल की असमोली थाना पुलिस ने महक, निशा उर्फ परी, हिना और कैमरामैन आलम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस बीच असमोली थाना पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ भी की है। लोगों के मन में इस बीच ये सवाल पनप रहा है कि आखिर ये अश्लील वीडियो को बनाने से तीनों लकड़ियों की कितनी कमाई होती थी? जिसके कारण वो इतने घिनौने विडियो बनाती रहती थी। इस सवाल का जवाब सामने आ गया है।

दरअसल संभल जिले के असमोली थाना इलाके के शहवाजपुर गांव की निवासी युवती महक, परी और हिना के द्वारा Mehakpari143 नामक इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील भाषा, गाली गलौच और अश्लील इशारों वाली रील अपलोड की जा रही थीं। लोगों की शिकायत के बाद अश्लीलता परोसने वाली युवतियों की हरकत का मामला एसपी केके बिश्नोई और सीओ कुलदीप सिंह के संज्ञान में पहुंचा था। लम्बे समय से इनके विडियो लोगों के बीच पहुँच रहे थे। इस शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने असमोली थाना प्रभारी राजीव मलिक को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। 

असमोली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल रील की जांच की तो सभी रील अश्लीलता की हद पार करने वाली थीं। जिसमें गाली गलौच से लेकर अश्लील इशारे तक किए जा रहे थे। विडियो देखते समय आपको लगेगा कि आपको ही गन्दी गालियाँ दी जा रही है, ऐसे गंदे विडियो यहाँ उपलब्ध है। इसके बाद असमोली थाना पुलिस ने रविवार रात को mehakpari143 अकाउंट की संचालक युवतियों के खिलाफ BNS की धारा 296(B) और आईटी एक्ट 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और उनकी खोजबीन में जुट गई।

सोमवार को पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो रील में दिखने वाली महक और निशा उर्फ परी के साथ ही हिना नाम की युवती और वीडियो रील शूट करने वाले कैमरामैन आलम का भी नाम सामने आया। इसके बाद असमोली पुलिस ने अश्लीलता परोसने वाली महक, निशा उर्फ परी, हिना और कैमरामैन आलम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं, असमोली पुलिस तीनों युवतियों और कैमरामैन को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ भी कर रही है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लीलता परोसने के पीछे और कौन-कौन है?

इस मामले की पूछताछ में सामने आया है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील वीडियो अपलोड करके अश्लीलता परोसने वाली युवतियां इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हर महीने व्यूअरशिप के आधार पर 30 से 35 हजार रुपए तक की कमाई करती थीं। जिसके बाद उस पैसे को आपस में बांट लिया जाता था।

एसपी ने क्या कहा?

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि ‘असमोली थाना पुलिस को mehakpari143 नाम के सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों द्वारा सस्ती लोकप्रिय पाने के लिए वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट किए जाते थे। इसके बाद पुलिस द्वारा इस इंस्टाग्राम अकाउंट को ट्रैक किया गया। जिसमें महक, निशा उर्फ परी और हिना और जर्रार आलम के द्वारा इस इंस्टाग्राम आईडी को चलाया जा रहा था और पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।’ वहीं सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अश्लीलता फैलाने वालों को भी पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने चेतावनी दी है। वहीँ आपको बता दें कि ऐसे गालियों भरे विडियो अधिकतर लोग बना रहे है।