रायपुर : ट्रेनों के संचालन रोकने से यात्रियों के लिये दोहरी समस्या खड़ी हो जाती है। अब फिर से सरोना और उरकुरा के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम होने के कारण 19 और 20 जुलाई को 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिनके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके साथ ही दो ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त की जाएंगी और एक को री-शेड्यूल किया जाएगा। रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले दोनों स्टेशनों के बीच 19 जुलाई को शाम 4 बजे से नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होगा जो 20 जुलाई की सुबह 7 बजे तक चलेगा।
झारसुगुड़ा नहीं जाएगी पैसेंजर :
68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर को 19 जुलाई को बिलासपुर तक ही चलाया जाएगा। यह गाड़ी बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
डोंगरगढ़ पैसेंजर री-शेड्यूल :
68730 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर को 20 जुलाई को डेढ़ घंटे री-शेड्यूल किया जाएगा।
इनके थमेंगे पहिए :
गाड़ी नंबर इस दिन रहेगी रद्द :
68707/68708 रायपुर-दुर्ग पैसेंजर 19
68717/68718 रायपुर-दुर्ग पैसेंजर 19
68719 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर 19
68725 रायपुर-दुर्ग पैसेंजर 19
68727 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर 19
68701/68702 रायपुर-दुर्ग पैसेंजर 20