संभल (उ.प्र.) : संभल की महक और परी का मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इनके लगभग 5 लाख फॉलोवर है। ये दोनों सोशल मीडिया से पैसे कमाने के लिए और फेमस होने के लिए अश्लील रील्स बना रही थीं, जो सस्ती लोकप्रियता कही जा सकती है। इन रील्स में ये दोनों अश्लील बातें और अश्लील इशारे करतीं थी और खूब गन्दी गाली-गलौज करतीं थी। इनकी ये रील्स वायरल भी हो रही थीं। कई बार शिकायत होने के बाद संभल पुलिस ने इनके खिलाफ एक्शन लेते हुए इनके खिलाफ केस दर्ज किया था और इन्हें गिरफ्तार भी किया था। अब आपको बता दें कि महक और परी की मां भी सामने आई हैं।
अपनी बेटियों की इन वीडियो को लेकर महक और परी की मां ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटियों से जो हुआ, वह नादानी में हुआ है। आज के बाद उनकी बेटियां ऐसी वीडियो नहीं बनाएंगी। इस चौंकाने वाली बातों से लोग हैरान रह गये, क्या इसके बारे में इनकी माँ को पता नहीं था? और अगर पता था तो मना क्यूँ नहीं किया? या संस्कारों की कमी मानी जाये अथवा पैसे कि कमाई के आगे चुप रहना?
महक और परी की मां ने ये बताया :
एक पत्रकार ने महक और परी के गांव जाकर उनकी मां से इस मामले में बात की। महक-परी की मां ने बताया, जो हुआ नादानी में हुआ। उनकी बेटियां आज के बाद ऐसी वीडियो नहीं बनाएगी। उन्होंने आगे बताया, मैंने मना भी किया था कि वह ऐसी वीडियो नहीं बनाएं। आज के बाद उनकी बेटियां इस तरह की वीडियो रिकॉर्ड नहीं करेंगी। इस तरह उनकी माँ ने ये बातें कही।
‘दोनों से गलती हो गईं’ :
महक और परी की मां ने बताया, दोनों बच्चियां हैं. दोनों से गलती हो गई है। नादानी में दोनों ने वीडियो बना ली। आज के बाद इस तरह की कोई वीडियो उनकी बेटियां नहीं बनाएंगी। बता दें कि महक और परी ने कोर्ट में भी माफी मांगी है और भरोसा दिलाया है कि आगे से वह इस तरह की वीडीयो नहीं बनाएंगी। इसके बाद ही कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी है। बता दें कि महक और परी आपस में बहनें हैं। उन्होंने हिना और आलम को अपने साथ मिलाया था और फिर ये चारों अश्लील रील्स, वीडियो शूट करने लगे। आलम इनका कैमरामैन था। इन वीडियो को ये लोग सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगे। इन वीडियो से इन्हें हर महीने 30 से 40 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती थी, जिसको ये आपस में बांट लेते थे। इनके विडियो को लेकर कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी।



