रायपुर : धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर में मोबाईल फाइनेंस का झांसा देकर लोन की रकम की धोखाधड़ी करने वाला कारोबारी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आये आरोपी ने लोगों को मोबाईल फाइनेंस कराने के नाम पर डॉक्युमेंट्स ले लिए. लेकिन न लोगों को मोबाईल मिला न ही कोई रकम। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिमरन जीत सिंह अजमानी उर्फ लवली (31 साल) के पास से 16 आईफोन बरामद किया है। इस मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी सिमरन जीत सिंह ने लोगों को मोबाइल फाइनेंस करा देने का झांसा दिया था। उन्हें झांसा देकर डॉक्युमेंट्स ले लिए गए। साथ ही मोबाइल फोन के साथ तस्वीरें भी ले ली गई।
हैरानी की बात है कि आरोपी की मोबाईल शॉप कई महीने पहले बंद होने के बाद भी फाइनेंस कंपनियों से जुड़े कर्मी लोन की रकम देते रहे। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा कई लोगों से मोबाईल फाइनेंस करा देने का झांसा देकर डॉक्युमेंट्स लिए गए थे। मोबाईल फोन के साथ उनकी तस्वीरें खींची गई। लेकिन लोगों को न तो रकम मिली और न ही मोबाईल फोन ही दिया गया। इस तरह कारोबारी द्वार धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इस मामले में जांच के बाद और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।



