बाँदा (उ.प्र.) : वर्तमान में अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम – प्रसंग के मामलों में तेजी आ गई है, जो कि ;लगातार खौफनाक घटनाओं का कारण बन रहे है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है, जिससे उसके परिजन सकते में है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। तो वहीं, मृतक की बेटी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।. बांदा के DSP पीयूष पांडेय ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
जानिये ये पूरा केस :
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया गया है। यहाँ आरोप है कि यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी गुड़िया और उसके प्रेमी गोपालदास से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी का एक दूसरे व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अपने प्रेमी संग रह रही थी। घटना से पहले मृतक ने अपनी पत्नी को काफी समझाया था। आरोप है कि समझने की बजाय उसने अपने प्रमी संग मिलकर पति की पिटाई कर दी थी, जिससे मृतक काफी व्यथित हो गया।
‘जा तेरी बीबी को रख लिया है…’
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक दिन महिला के प्रेमी ने मृतक को कॉल पर कहा था, “जा तेरी बीबी को रख लिया है, जो उखाड़ सकते हो उखाड़ लेना।” आरोप है कि बस यही बात पीड़ित को नागवार गुजरी और उसने आत्महत्या करके अपने जीवन को खत्म कर लिया। वहीँ इस घटना में पुलिस ने मृतक की बेटी की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही इस मामले में बांदा के DSP पीयूष पांडेय ने कहा है कि, “थाना कोतवाली नगर में एक युवती ने बताया कि उसके पिता द्वारा उसकी मां और उसके प्रेमी के अवैध संबंध के चलते आत्महत्या की गई है। तहरीर प्राप्त कर थाना कोतवाली नगर पर केस दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।”



