झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, सामने आई ये जानकारी….।

रांची (झारखण्ड) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में पूर्व सीएम ने अंतिम सांस ली है। ‘दिशोम गुरु’ के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन का सर गंगा राम अस्पताल में एक महीने से अधिक समय से इलाज चल रहा था। उनके निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और प्रमुख नेता थे। जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जाना जाता था। शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले (तत्कालीन बिहार के हजारीबाग जिले) के नेमरा गांव में हुआ था। वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे। ये तीन बार (2005, 2008, और 2009) सीएम के पद पर कार्यरत थे। हालांकि, वे कभी भी अपना मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे। कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने गए थे। जहां उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।