फातिमा कर चुकी है 8 पुरुषों के साथ निकाह, पेशे से है टीचर, सिर्फ अमीर और मुस्लिम पुरुषों को ही बनाती निशाना।

नागपुर : यूँ तो आजकल महिलाओं को भी बराबरी का दर्जा मिल चुका है, लेकिन अब उसके लिये महिलायें भी अपने दमखम से आगे बढ़ रही है, चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो, जहाँ पहले महिलाओं के लिये मर्यादायें थी वहां अब वो मर्यादा की बेड़ियाँ तोड़ चुकी है। ऐसे में नागपुर से एक बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला ने एक या दो नहीं बल्कि आठ बार निकाह किया है, इस मामले में चौकाने वाली बात ये है कि महिला अब अपना नौवां दूल्हा तलाश ही रही थी, कि उसके साथ कुछ ऐसा कांड हो गया, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। आरोपी महिला का नाम समीरा फातिमा है। पुलिस ने बताया कि वह अपने अगले शिकार की तलाश में थी। वह अपने नौवें संभावित शिकार से मिल रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

दरअसल, इस महिला की पहचान समीरा फातिमा के रूप में हुई है, जो नागपुर की रहने वाली बताई गई है, वह उच्च शिक्षित और स्कूल में शिक्षिका रह चुकी समीरा सोशल मीडिया के माध्यम से विवाहित पुरुषों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। वह खुद को तलाकशुदा बताकर सहानुभूति हासिल करती थी और कहती थी, ‘मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी’। इस बहाने वह पुरुषों से शादी करती, सुहागरात मनाती और फिर उनका दिल तोड़ देती थी। जी हां महिला एक महीने के भीतर झगड़ा कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देती थी। ऐसा कांड उसने एक या दो नहीं बल्कि 8 शादीशुदा पुरुषों के साथ किया है।

15 सालों में करोड़ों लूट चुकी है समिरा :

इस मामले में पुलिस को शक है कि वह पिछले 15 सालों से इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रही थी। वह अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर यह साजिश रचती थी। पुलिस को मिले शुरुआती सबूतों के अनुसार, फातिमा ने एक पीड़ित से 50 लाख रुपये और दूसरे से 15 लाख रुपये ठगे हैं। यह रकम वह शादी के बाद वह पतियों को अलग-अलग बहानों से ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती। जब भी पुलिस गिरफ्तारी के करीब पहुंचती, वह झूठा प्रेग्नेंसी का दावा कर बच निकलती थी।

8 पतियों की एक दुल्हन :

हालांकि, इस बार पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ 29 जुलाई को नागपुर के एक चाय की दुकान से उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल नागपुर पुलिस ने समीर फातिमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी कई पीड़ित सामने आ सकते हैं और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

सुनाती थी भावनात्मक कहानी :

पुलिस ने बताया है कि समीरा फातिमा फेसबुक या व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने शिकारों से बात शुरू करती थी। वह अपने और अपनी जिंदगी के बारे में भावनात्मक कहानियां बताती थी। फातिमा दावा करती थी कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बच्चा है। ऐसा वह लोगों की सहानुभूति पाने के लिए करती थी। एक बार तो उसने खुद को गर्भवती बताकर गिरफ्तारी से बच भी गई थी। इंसानियत के नाते पीड़ित समझौता कर लेता था।

पतियों को करती थी ब्लैकमेल :

इस मामले में आरोप है कि फातिमा अपने पतियों को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पुरुषों से पैसे ऐंठने के लिए एक गिरोह के साथ काम कर रही थी। पुलिस को शक है कि फातिमा, जो पेशे से टीचर है, उसने पिछले 15 सालों में कई पुरुषों को ठगा है, यह संख्या कितनी हो सकती है, कह पाना अभी मुश्किल है। वह खासकर अमीर और शादीशुदा मुस्लिम पुरुषों को ही निशाना बनाती थी। उसके एक पूर्व पति ने आरोप लगाया है कि उसने एक शिकार से 50 लाख और दूसरे से 15 लाख नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए वसूले थे। फातिमा पर रिजर्व बैंक के सीनियर अधिकारियों से भी पैसे ऐंठने का आरोप है। इस तरह से वह कई पुरुषों को चूना लगा चुकी है।


ऐसे करती थी शिकार
:

पुलिस के अनुसार, फातिमा मैट्रिमोनियल साइट्स और फेसबुक का इस्तेमाल करती थी। वह यहीं से अपने शिकार ढूंढती थी। फिर उनसे दोस्ती करती थी। धीरे-धीरे वह उनसे अपनी दुखभरी कहानी बताती थी। इससे पुरुषों को उस पर दया आ जाती थी। एक बार जब पुरुष उससे शादी कर लेते थे, तो वह उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देती थी। वह उनसे पैसे मांगती थी। अगर वे पैसे नहीं देते थे, तो वह उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती थी। इस तरह उसने कई पुरुषों से लाखों रुपये ठगे है। ऐसे में यह मामले की जाँच में पुलिस का कहना है कि फातिमा अकेली नहीं है। उसके साथ एक पूरा गिरोह काम करता है। यह गिरोह लोगों को फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने में उसकी मदद करता है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।