मुस्लिम युवक ने की मंदिर में तोड़फोड़, स्थानीय लोगों में आक्रोश, घेरा थाना।

दुर्ग/भिलाई : सांप्रदायिक मामलों में दंगे – फसाद होने कि आशंका रहती है, जिसके कारण प्रशासन मुस्तैद रहता है। वहीँ भिलाई के वार्ड 23 में पीपल पेड़ के नीचे स्थित मंदिर में मुस्लिम युवक ने तोड़फोड़ किया है, जिसके बाद इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। वहीँ इस मामले को लेकर बजरंग दल के साथ वार्डवासियों ने जामुल थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। घटना के बारे में लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल सज्जाद को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अटल आवास में रहने वालों के तुलसी चौरा और पीपल पेड़ के नीचे स्थित मंदिर में अब्दुल सजाद ने शराब के नशे में तोड़फोड़ किया है। जिसके बाद इस घटना से आक्रोशित वार्डवासी जामुल थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े रहे। वहीँ पुलिस की समझाईश के बाद लोग वापस लौटे। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद आरोपी अब्दुल सज्जाद को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। स्थानीय लोगों से शांति की अपील की गई है।