राजधानी में लूट डकैती से दहली राजधानी, Zomato ब्वॉय से हुई लूट, दूसरे युवक के घर में घुसकर मारा चाकू। 

रायपुर : राजधानी में अपराध चरम पर है, शहर के अन्दर ही लोग सुरक्षित नहीं है, तो सुनसान क्षेत्र के बारे में क्या कहा जा सकता है। बीते दो वर्षों में राजधानी में बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद हुये है, जगह – जगह नशे का कारोबर बढ़ा है, जिससे अपराध लगातार बढ़ रहे है। रायपुर के राजेंद्र नगर और टिकरापारा क्षेत्रों में दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ा दी है, जिससे आम आदमी दहशत में जीने को मजबूर है।। रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में दोपहिया सवार बदमाशों ने एक जोमैटो ब्वॉय को चाकू दिखाकर लूट लिया। उसका मोबाइल और नकदी लेकर भाग निकले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैै।

बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटा :

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि डिकेश्वर साहू जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। शनिवार को प्रियदर्शिनी नगर के एक रेस्टोरेंट में पार्सल लेने जा रहा था। रात करीब 11.45 बजे वह रेस्टोरेंट पहुंचा था। उसी दौरान उसके पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक ने चाकू निकालकर उस पर तान दिया। दूसरा युवक उससे मारपीट करते हुए उनका मोबाईल और नगद रूपये लूट लिया। इसके बाद धमकाते हुए दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से घटना कि शिकायत की।

इधर, युवक को घर में घुसकर मारा चाकू :

वहीँ दूसरी तरफ टिकरापारा में बदमाशों ने युवक को घर में घुसकर चाकू मार दिया। पुलिस ने चाकू मारने वालों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आयुष ठाकुर अपने भाई अभिजीत ठाकुर व परिवार के साथ सत्यनारायण मंदिर के पास रहते हैं। शनिवार की रात 10.30 बजे सभी अपने घर में थे। इस दौरान मोहल्ले के भावेश वर्मा, विवेक शर्मा और उसके साथी उनके घर में घुस गए और युवक को चाकू मार दिया, जिससे घर – परिवार में चीख पुकार मच गई।