शबरीन बानो बनी सीता, स्कूल के दिनों का प्यार, 9 सालों से अभिषेक संग रिश्ता, सामने आई ये कहानी….।

कौशांबी (उ.प्र.) : जिले में मुस्लिम युवती शाबरीन बानो ने सीता बनकर अपने प्रेमी से शादी कर ली है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि मुस्लिम युवती और हिंदू युवक के बीच पिछले 9 सालों से प्रेम संबंध था। जहाँ दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। जब दोनों नौंवी कक्षा में थे, तभी आपस में अच्छे दोस्त बन गए थे। फिर दोनों में प्यार हो गया था। अब शाबरीन ने अपने हिंदू प्रेमी के लिए अपना धर्म छोड़ दिया है और हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी के साथ शादी कर ली है। अभिषेक सोनी और शाबरीन से सीता बनी युवती ने कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली के दुर्गा मंदिर में शादी की है। अब इनकी शादी की वीडियो-फोटो वायरल हो रही हैं।

सीता बनी शाबरीन बानो की कहानी :

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, सिराथू तहसील क्षेत्र के देवीगंज के रहने वाले अभिषेक सोनी का गौसपुर कड़ाधाम थाना की रहने वाली शाबरीन बानो से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच 9 सालों से रिश्ता था। दोनों की मुलाकात नौंवी कक्षा में हुई थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। तभी से अभिषेक और शाबरीन के बीच प्यार हो गया था। प्रेम-प्रसंग के 9 सालों बाद अब दोनों ने शादी का मन बनाया और फिर उन्होंने बुधवार को अभिषेक और शाबरीन मंझनपुर कस्बा के दुर्गा मंदिर में पहुंचे और यहां दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली। दोनों ने भगवान को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए। इस दौरान शाबरीन का नाम भी बदल दिया गया। अब से शाबरीन सीता के नाम से जानी जाएगी।. 

वहीँ इस शादी के बाद शाबरीन बानो से सीता बनी युवती ने कहा, हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है।इसी वजह से उसने हिंदू धर्म में शादी की है। युवती ने बताया कि वह और अभिषेक एक-दूसरे को पिछले 9 सालों से जानते हैं। स्कूल के दिनों में दोनों की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद उसने यह निर्णय लिया और अभिषेक को अपना जीवन साथी चुन लिया है।