दिल्ली पुलिस की कार्यवाही में 25 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, उनके खिलाफ अब होगी ये कार्यवाही….।

नई दिल्ली : अवैध प्रवासी भारत की डेमोग्राफी काफी बड़े स्तर पर बिगाड़ रहे है। ऐसे ही देशभर में इनके खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। ऐसे ही दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी बांग्लादेशियों को दक्षिण दिल्ली से पकड़ा गया है। इन सभी गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशियों को जल्द ही डिपोर्ट कर वापस बांग्लादेश भेजा जायेगा। जिसको लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

त्रिपुरा में 5 बांग्लादेशी कामगार हिरासत में :

ऐसे ही बीते दिनों त्रिपुरा के गोमती जिले में पुलिस ने पांच बांग्लादेशी कामगारों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को जल्द ही उनके देश वापस भेजा जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने 19 सितंबर को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, ये सभी बांग्लादेशी नागरिक महारानी क्षेत्र में निर्माण और फर्नीचर का काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वे कुछ दिन पहले ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। ये सभी लोग लगातार भारत में किसी ना किसी काम में लगे हुये है। इनके फर्जी दस्तावेज भी आसानी से बन रहे है, जो चिंता का विषय है।

पूछताछ में शक होने पर हिरासत में लिया गया :

उदयपुर की उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी देबांजलि रे ने बताया है कि गुरुवार को महारानी क्षेत्र में तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा को रोका था। पूछताछ में शक होने पर पांचों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। देबांजलि रे ने बताया था, “इन पांचों मजदूरों को पश्चिमी त्रिपुरा में स्थित राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक आश्रय गृह में भेज दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) अब इन्हें वापस भेजने के लिए बांग्लादेशी समकक्षों से बात करेगा।”

अधिकारी ने यह भी बताया था कि केंद्र सरकार से राज्य को निर्देश मिला है कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को तुरंत गिरफ्तार करने के बजाय, उन्हें सरकारी आश्रय गृह में रखा जाए। पहले, घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाता था। वहीँ इन पर अब यह भी ध्यान रखना होगा कि कहीं ये फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ ना करें।