बाराबंकी (उ.प्र.) : वैसे कई फिल्मों में यही दिखाया गया है कि भौजाई की बहन पर देवर की नजर रहती है, ऐसे ही कई मामले आम जीवन में भी आते रहते है, लेकिन यहाँ मामला कुछ अचंभित करने वाला है। पहले यहाँ दहेज की मांग करने वाले एक दूल्हे को बेजइज्जी का सामना करना पड़ा। इस व्यक्ति की बारात दुल्हन के घर से खाली हाथ लौट गई और फिर दूसरे लड़के ने लड़की की मांग भर दी। यह अनोखा चौंकाने वाला मामला बुधवार रात उत्तर टोला मोहल्ले में देखने को मिला है। यहां शादी के मंडप में उस समय हंगामा हो गया, जब दुल्हन ने अपनी बहन के देवर से ही शादी करने की बात कह दी और बहन के देवर ने मौका ना गंवाते हुये दुल्हन की मांग भर दी।
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक मोहिनी की शादी हैदरगढ़ कोठी निवासी विकास सोनी से तय हुई थी। दोनों की सगाई एक महीने पहले हो चुकी थी। 24 सितंबर को बारात धूमधाम से पहुंची और स्वागत भी हुआ, लेकिन द्वारचार से पहले ही माहौल बदल गया। यहाँ वारा पक्ष ने दहेज़ की मांग कर दी।
बारात लौटी तो प्रेमी ने भरी मांग :
वहीँ इस मामले में परिजनों का कहना है कि मोहिनी का तीन साल से बहन के देवर शिवांश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन पिता की जिद के कारण शादी कहीं और तय की गई थी। वहीँ बारातियों का आरोप है कि दहेज को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जिसके बाद बारात लौटने लगी। इसी बीच दुल्हन रोते हुए अपने प्रेमी शिवांश के पास पहुंची और शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद शिवांश ने सभी के सामने मौके पर चौका मारते हुये उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।
दहेज नहीं मिलने पर लौटी बारात :
दुल्हन की बहन कोमल ने बताया है कि परिवार दहेज की रकम नहीं जुटा पाया तो बारात लौटने लगी। उसी वक्त मोहिनी ने शिवांश से शादी की बात कही। पुलिस पूछताछ में शिवांश ने भी तीन साल से संबंध होने की बात कबूल की। वहीँ दूल्हे के पिता शिवकुमार सोनी का आरोप है कि लड़की पक्ष ने पैसे की मांग की और साजिशन यह नाटक रचा गया। क्योंकि, लड़की पक्ष को दोनों के रिश्ते के बारे मे मालूम था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है। अंततः दूल्हा बारातियों के साथ बिना दुल्हन के लौट गया।



