बुजुर्ग महिला के साथ किया घिनौना काम और फिर….।

डूंगरपुर (राजस्थान) : वहशी दरिंदों ने कभी किसी महिला अथवा युवती को नहीं छोड़ा है, लेकिन यहाँ तो बुजुर्ग महिला के साथ भी घिनौनी घटना सामने आई है, जहाँ डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव की 72 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार व लूट का मामला सामने आया है। यहाँ पीड़िता अपनी बेटी के घर जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने लूट की नीयत से महिला को रोका एवं मुंह दबाकर बलात्कार कर मोबाईल लेकर भाग गया। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वो शुक्रवार शाम को अपनी बेटी के घर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक आया। वो रास्ता पूछने के बहाने के नजदीक आया एवं कुछ देर बात करने लगा। इसी दौरान युवक ने मुंह दबा दिया तथा मुख्यमार्ग से खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते में झाड़ियों में ले जाकर बलात्कार किया और उसके बाद मोबाईल छिनकर भाग गया।

इस दौरान पीड़ित महिला चिल्लाई भी, लेकिन शाम का समय होने व मुख्य मार्ग पर आवाजाही नहीं होने से कोई मदद के लिए नहीं पहुंच पाया। इस दौरान युवक ने बलात्कार के बाद पीड़िता के पास से कुछ पैसे व मोबाईल भी छीन लिया एवं भाग गया। साथ ही इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद महिला ने खुद को संभालकर पुलिस में शिकायत की।