बरेली हिंसा पर CM योगी ने कहा : ‘मौलाना भूल गया था किसका शासन है, उपद्रवियों को 7 पीढ़ियां याद आयेंगी’।

लखनऊ (उ.प्र.) : विवाद हिन्दू – मुस्लिम के बीच का है , ऐसा कहा जाता है, जबकि सच्चाई तो ये है कि आम हिन्दू और मुसलमान अपने जीवन यापन और काम – धंधों से ही परेशान है उन्हें कट्टरपंथी सोच से कोई लेनादेना नहीं है। फिर भी कुछ कट्टरपंथी और चरमपंथी क्षेत्र का माहौल खराब करने में लगे रहते है। वहीँ अब उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा पर बयान दिया है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि साल 2017 के बाद हमने कर्फ्यू नहीं लगने दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर और उन्हें सजा दिलाने का काम किया गया है।

‘डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है’ :

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “पर्व और त्योहारों के दौरान आपने देखा होगा कि जब भी पर्व आते थे तब उत्पात शुरू हो जाता था। अब उत्पातियों और उपद्रवियों को पता लगेगा और उन्हें उनकी सात पीढ़ियां याद आएंगी क्योंकि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा।” इस तरह मुख्यमंत्री योगी ने अपना बयान दिया है, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र के गुंडों और माफियाओं का बड़े स्तर पर समाधान किया गया है। फिर भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है।

‘उन्हीं की भाषा में समझाकर दिलाई सजा’ :

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, “वह मौलाना भूल गया है कि शासन किसका है, उसे लगता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा और न ही कर्फ्यू लगेगा लेकिन कर्फ्यू का सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जायेंगी। क्या तरीका है ये आप सिस्टम को ब्लॉक करना चाहते हैं। 2017 के पहले यही यूपी के अंदर होता था और हम यही कह सकते हैं कि 2017 के बाद हमने कर्फ्यू भी नहीं लगने दिया है। ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर उन्हें सजा दिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के ग्रोथ स्टोरी यहीं से शुरू होती है।”

‘ऐसे लोगों के लिए बनाया बुलडोजर’ :

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “कोई भी इंसान अक्षम नहीं होता। अगर ऐसा है, तो इसका मतलब है कि कोई आयोजक नहीं है। यही तो हम कहते आए हैं जब बेईमान और भ्रष्ट लोग सत्ता हासिल करते हैं, तो वे उस सत्ता का उसी तरह से दोहन करते हैं, जैसे उत्तर प्रदेश ने पहचान के संकट का सामना किया था। जो लोग जाति के नाम पर भड़काते हैं, परिवार के नाम पर भावनाओं का दोहन करते हैं, उन्हीं लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है। ये ऐसे लोग हैं जो उन परजीवियों की तरह हैं जो झूठे नारों से समाज को गुमराह करते हैं।” अब योगी के इस बयान से मौलाना की मुश्किल बढ़ना तय मानी जा रही है।