महासमुंद : जिले में हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक साल बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और परिवार के सदस्यों ने मिलकर की हत्या की थी। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।
घटना में सामने आया है कि लवली सिंह और आकाश सिंह ने परिवार के मर्जी के खिलाफ भाग कर शादी की थी। इस वजह से युवती का परिवार खुश नहीं था वे लोग आकाश से चिड़ते थे। शादी के बाद भी युवती की बॉयफ्रेंड अभिनव सिंह से बात होती थी यही नहीं वो युवती का खर्च भी उठाता था। एक दिन युवती के परिजन और उसके बॉयफ्रेंड ने दोनों को घर बुलाया। इस दौरान उन लोगों में विवाद हो गया। विवाद होने पर उन लोगों ने मिलकर आकाश की हत्या कर दी और शव को महासमुंद में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल था और लगातार पुलिस की जांच चली।
29 सितंबर 2024 को घोड़ारी स्थित एक तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर किसी भारी चीज से वार करने के निशान पाए गए थे। इस मामले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन पहचान नहीं होंने के कारण शव को दफना दिया गया था। इसके बाद भी पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
मृतक की हुई पहचान :
इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को रायपुर के खम्हारडीह में 5 जनवरी 2025 को दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट का पता चला। शिकायत में दर्ज डाटा को मृतक के डाटा से मिलाया गया जो शव का हुलिया गुमशुदा आकाश से मिलता-जुलता पाया गया। इसके बाद पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को डीएनए टेस्ट और पहचान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे मृतक के परिजन काफी सकते में आ गये।
इस मामले में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि लवली सिंह और आकाश सिंह ने परिवार के मर्जी के खिलाफ भाग कर शादी की थी। लवली पहले से ही अभिनव के साथ पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी। साथ ही आकाश और अभिनव आपस में दोस्त भी थे। इन दोनों के साथ होने के बावजूद आकाश और लवली की नजदीकियां बढ़ती रही।
क्या था मामला?
इसी दौरान 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने इन दोनों को घर बुलाया। वहां अभिनव भी मौजूद था। इस दौरान उन लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो अभिनव, लवली के पिता अभिलाख और भाई गौरव, वीरू ने आकाश को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद उन लोगों ने उसके शव को तालाब में फेंक दिया था। आकाश की हत्या के बाद लवली ने पिता और भाइयों के साथ यूपी के जालौन चली गई। इस दौरान लवली सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालती रही ताकि किसी को शक न हो। फिलहाल पुलिस ने इस खौफनाक मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



